शिवपाल ने DCM पर बोला हमला

274
बदायूं लोकसभा पर सस्पेंस क्यों..?
शिवपाल ने DCM पर बोला हमला

लखनऊ। शिवपाल ने DCM पर बोला हमला,सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा की छापामार उप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग को वेंटिलेटर पर डालने के बाद सहकारिता विभाग को वेंटिलेटर से हटाने की बात कर रहे हैं। यह हास्यास्पद है। सपा सरकार ने सहकारिता को सशक्त करने के लिए वैद्यनाथन समिति की संस्तुति लागू की थी। आज सहकारिता बजट नगण्य है। सपा सरकार ने किसानों के 2100 करोड़ रुपये के ऋण माफी के ऐतिहासिक फैसला लिया। डीसीबी की -25 शाखाओं को चालू कराया गया था। 3500 बंद पड़ी समितियों को प्रति समिति पांच लाख रुपया देकर उसके माध्यम से उर्वरक वितरण किया गया। उन्होंने तंज कसा कि विज्ञापन में बने रहने के लिए क्या ऐसे ही बयानों की जरूरत है….?

READ MORE-लोकतंत्र खत्म कर रही भाजपा-अखिलेश यादव

आज देश हो या प्रदेश बेरोजगारी विकराल हो गई है। युवा और किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा ध्यान बांटने और देश में जातीय विभाजन में जुटी है। यह देश गांधी लोहिया का है। इसे हम समाजवादी टूटने और बिखरने कदापि नही देंगे। शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को देश में विपक्ष ही बेईमान और घोटालेबाज नजर आ रहे हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश हो या देश भेद भाव उत्पन्न कर है। भारतीय जनता पार्टी में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है।


भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने DCM केशव प्रसाद मौर्य को बड़बोले नेता और ब्रजेश पाठक को छापामार नेता करार देते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा को रोकेंगे और सभी विपक्षी मिलकर सरकार बनाएंगे। भाजपा आज वही कर रही है जो पहले कांग्रेस किया करती थी। शिवपाल ने DCM पर बोला हमला