सपा-कांग्रेस गठबंधन का परिणाम शून्य होगा-चौधरी

64
सपा-कांग्रेस गठबंधन का परिणाम शून्य होगा-चौधरी
सपा-कांग्रेस गठबंधन का परिणाम शून्य होगा-चौधरी

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि जिन्हें हर चुनाव में जनता ने नकारा ऐसे थके और हारे हुए दो युवाओं की पुरानी जोड़ी के अनैतिक और अपवित्र गठबंधन को जनता फिर से खारिज करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा और कांग्रेस के गठबंधन का परिणाम शून्य होगा। आगामी लोकसभा चुनाव के बाद ये दोनो दल अपनी हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोडेंगे। चुनाव बाद सपा और कांग्रेस कहेंगे कि एक दूसरे का वोट ट्रांसफर नही हुआ इसलिए हम चुनाव हारे। उन्होंने कहा कि केवल गठबंधन कर लेने भर से जीत नहीं मिलती। जनता बहुत समझदार है इन दलों को जनता करारा जवाब देगी। जनता का सीधा कनेक्ट माननीय नरेन्द्र मोदी के साथ है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा का अभूतपूर्व विजय हासिल करेगी। सपा-कांग्रेस गठबंधन का परिणाम शून्य होगा-चौधरी

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अच्छा हुआ कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया नही तो उन्हें यह अफसोस रहता कि गठबंधन नहीं किया इसलिए चुनाव हार गए। लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत और सपा- कांग्रेस गठबंधन की हार को सुनिश्चित बताते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की बात कर रहे सपा-कांग्रेस के गठबंधन का एकमात्र उद्देश्य अपनी स्वार्थपूर्ति करते हुए किसी भी तरह सत्ता हासिल करना है। कांग्रेस के युवराज मोहब्बत की दुकान खोले घूम रहे है, उन्हें बताना चाहिए कि उनके गठबंधन के साथी सपा प्रमुख की सरकार में मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर उनका क्या कहना है। मुजफ्फरनगर दंगों और सपा शासन काल में हुए कई अन्य दंगों और गुंडाराज पर अपने ही बयानों को कांग्रेस युवराज भूल गए क्या? समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनो ने ही अपना आत्मविश्वास खो दिया है। उन्होंने कहा सपा द्वारा दो एमएलए और एक सांसद वाली पार्टी को 17 सीट देना और देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का 17 सीटों पर संतोष करना इनके खोए हुए आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस की दुर्दशा का ही परिणाम है कि सोनिया जी चुनाव पूर्व ही पलायन कर गई। सपा-कांग्रेस गठबंधन का परिणाम शून्य होगा-चौधरी