आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना

88
आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना
आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना

आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे हैंडीक्राफ्ट एग्जीबिशन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने गुजरात से ग्राम स्वराज की नई प्रेरणा दी। यहां पर ग्रामश्री संस्था का जन्म होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज को आगे बढ़ाते हुए हस्तशिल्पियों और कारीगरों को टेक्नोलॉजी से जोड़ नई दिशा दी है। संस्था हैंडीक्राफ्ट एग्जीबिशन के जरिये देश के विभिन्न राज्यों के कारीगरों की कुशलता को आपस में आदान-प्रदान कर इसे नया रूप दे रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल विजन को दर्शाती हैं। सीएम योगी ने कहा कि ग्रामश्री संस्था की तरह अन्य संस्थाओं को भी आगे आना चाहिये ताकि पूरा विश्व देश के कारीगरों के हुनर को जान सके। पहले देश में पर्व और त्यौहार आने पर चीन द्वारा निर्मित सामान देश की मार्केट में छा जाते थे। उनकी कोई क्वालिटी नहीं होती थी। ऐसे में हमने महिला स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं के अनुरुप जब उन्होंने काम शुरू किया जो देश ही नहीं विदेशों में भी ओडीओपी योजना के तहत प्रदेश के उत्पाद छा गये। इतना हीं नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी विदेशी दौरे पर जाते हैं तो वह देश के किसी न किसी राज्य के प्रोडेक्ट को मेहमानों को भेंट स्वरूप देते हैं, जो यह दर्शाता है कि इस फील्ड में अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की एग्जीबिशन टेक्नोलॉजी के आदान प्रदान के साथ एक दूसरे की विद्या और परंपरा को जानने का अवसर देती है। साथ ही मार्केट की आवश्यकता और डिमांड के अनुसार सप्लाई चैन के साथ जोड़ने में भी मदद करती है। एग्जीबिशन के माध्यम से सभी एकजुट होकर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। इसके लिए सीएम योगी ने उनका आभार प्रकट किया। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि पर 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में 500 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम लला विराजमान होने जा रहे हैं, इसके लिए मैं आप सभी को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना