आज उत्तर प्रदेश में कोरोना के 3665 नए संक्रमित

84

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि भारत में वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा कोरोना रिकवरी हुई है और दुनिया में कोरोना से रिकवर हुए कुल मरीजों की 21 फीसदी संख्या भारत में है। वहीं, भारत की दुनिया के कुल कोरोना केस में हिस्सेदारी 18.6 फीसदी है।भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोना से होने वाली मौत दुनिया में सबसे कम है। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना से होने वाली मौत का वैश्विक औसत प्रति 10 लाख की आबादी पर 130 है, जबकि भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर 73 मौतें हुई हैं।

आज प्रदेश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 4000 से कम नए मामले सामने आए हैं। आज 3665 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को प्रदेश में 46 दिन के बाद 4000 से कम 3946 मामले दर्ज हुए थे। प्रदेश में आज कुल 4860 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हुए हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोविड-19 की चपेट में आकर कुल 60 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

Total samples tested till date 10579701.
Total samples tested over last 24 hours 153533.
Total Positive till date 406995.
Total Negative till date 10172706.

उन्होंने कहा कि 3665 नए मामलों के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 4 लाख 10 हजार 626 हो गई है। इसमें से 3 लाख 56 हजार 826 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट अब बढ़कर 86.89 प्रतिशत हो गया है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के कारण 60 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या अब 5977 हो गई है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि फिलहाल राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब घटकर के 47 हजार 823 रह गई है। पिछले कुछ दिनों में सक्रिय मामलों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। एक्टिव केस में से 22 हजार 329 लोग होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। बाकी के लोग अलग-अलग अस्पतालों में इलाजरत हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 2 लाख 22 हजार 297 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग ठीक हो रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट में भी कमी दर्ज की गई है, बावजूद इसके हम अपनी टेस्टिंग क्षमता को कम नहीं कर रहे हैं। अभी भी प्रतिदिन 1.50 से अधिक टेस्टिंग की जा रही है। बीते 24 घंटे में भी प्रदेश में 1 लाख 53 हजार 533 कोरोना सैंपल्स की जांच की गई है। इस तरह राज्य में अभी तक 1 करोड़ 05 लाख 79 हजार 701 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।