मानव की सेवा सर्वोत्तम सेवा है

366

पंकज यादव

रुदौली/अयोध्या
।मानव परमात्मा की सर्व श्रेष्ठ रचना है और मानव की सेवा सर्वोत्तम सेवा है।बिना भेदभाव के नि स्वार्थ भाव से की गई सेवा आपसी प्यार और भाई चारा सदभाव को बढ़ाती है। गहनागदेव मंदिर, राय पट्टी ,अमानीगंज जनपद अयोध्या में सन्त निरंकारी मंडल ब्रांच रुदौली द्वारा लगाए गए निः शुल्क प्यायू का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए राम चंद्र यादव विधायक रुदौली ने उक्त उदगार व्यक्त किये।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सतगुरु माता सुदीक्षा जी की शिक्षाओं के अनुरूप सन्त निरंकारी मिशन की इस क्षेत्र में की जा रही समाज कल्याण गतिविधियों से बहुत प्रभावित हूँ और मिशन द्वारा आयोजित रक्त दान, सफाई अभियान, वृक्षा रोपण कार्यो की सराहना करता हूँ।इन्हे समाज के सभी लोगों द्वारा अपना कर मानव मात्र की सेवा का संकल्प लिया जाना चाहिए।


ज्ञातव्य है कि गहनागदेव मन्दिर अयोध्या अंचल का विख्यात स्थान है जहाँ प्रत्येक सोमवार शुक्रवार को मेला लगता है जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।इस स्थान की विशेष मान्यता है कि जब किसी को सांप डस लेता है तो यहाँ दर्शन करने और यहाँ स्थित सरोवर मे स्नान करने से ठीक हो जाता है।
वार्तमान गर्म मौसम मे श्रद्धालुओं को पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सन्त निरंकारी मंडल ब्रांच रुदौली द्वारा हर वर्ष की भाँति यह निःशुल्क प्यायू लगाया गया है जिसमे सेवादल के बहन भाई सुबह से शाम तक सेवा करते रहे।


अस्सी फीट लंबे प्यायू स्थल पर लोगों की भारी आवाजाही रही और सेवा दल के भाई बहनों ने पूरी लगन से सेवा निभाई जिसकी स्थनीय लोगों ने सराहना की। सन्त निरंकारी मंडल का उद्देश्य है मानव को मानव हो प्यारा इक दूजे का बनें सहारा। मिशन के श्रद्धालु इसी भावना से हर मानव में परमात्मा का रूप निहारते हुए जन जन की सेवा करते हैं। राम चंद्र यादव मुखी, रुदौली ने माननीय विधायक जी तथा मेला प्रशाशन के प्रति आभार व्यक्त किया।