गम में डूबे प्रधान अब क्या होगा भगवान

96

बीकापुर में बद्री प्रसाद वर्मा व तारुन में बिंदुराम सभालेगे गांव पंचायत प्रशासक की कमान।


राम जनम यादव
अयोध्या ,बीकापुर ग्राम प्रधानों  का कार्यकाल समाप्त होने के बाद  बीकापुर ब्लाक की गांव पंचायत के प्रशासक का कार्यभार सहायक विकास अधिकारी आईएसबी बद्री प्रसाद वर्मा तो तारुन में एडीओ पंचायत बिंदुराम को प्रशासक के निर्वहन की जिम्मेदारी सौपी गई है। प्रभारी खंड विकास अधिकारी बीकापुर स्वप्निल कुमार यादव ने बताया कि इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने आदेश निर्गत कर दिया है।

प्रशासकों में प्रधान और समितियों के समस्त शक्तिया निहित की गई हैं। उधर गांव पंचायत का ताज छीनते ही ग्राम प्रधान गम में डूब गये है। प्रधानों के चहल पहल में रहने वाले ब्लाकों पर अब बिरानगी छाई हुई है। प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होते ही खातों से धन निकालने की होड़ मची रही।कई पंचायत सचिव व ग्राम विकास अधिकारी प्रधानों का डोंगल लेकर ब्लाकों से नौ दो ग्यारह रहे तो प्रधान डोंगल पाने को ब्लाकों की गणेश परिक्रमा करते रहे पर वो ढूढे नही मिले। अब प्रधान करवटे बदल रहे हैं कि अब क्या होगा भगवान कब पीछा छोड़ेगा ये शैतान।