गांवों में समाजवादी किसान घेरा अभियान में आज तीसरे दिन

83

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर अलग-अलग जनपदों के हजारों गांवों में समाजवादी किसान घेरा अभियान में आज तीसरे दिन भी विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों सहित पूर्व मंत्रियों, तथा जिलों के पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। गांवों में अलाव पर चौपाल लगाकर किसानों के बीच उनकी समस्याओं पर भाजपा राज में बढ़ती परेाशनियों पर चर्चा की गई। किसानों को समाजवादी सरकार के समय उनके हित में किए कामों से भी अवगत कराया। 25 दिसम्बर 2020 से प्रारम्भ किसान घेरा कार्यक्रम सुविधानुसार एक दिन में एक या दो गांवों का चयन कर चलाया जा रहा है। किसान घेरा कार्यक्रम में राज्य के ज्यादा से ज्यादा गांवों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि सत्ता के अहंकार में भाजपा किसानों व देश के हर नागरिक की थाली का भी अपमान कर रही है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का एक महीना पूरा हो गया है। भाजपा अपने प्रिय पूंजीपति मित्रों का समर्थन करते हुए ऐसे रास्ते पर चल पड़ी है जो किसान, मजदूर एवं निम्न मध्यम वर्ग के खिलाफ जाता हैं।
कैसी विडम्बना है कि एक ओर तो भाजपा सरकार की ओर से आंदोलनकारी किसानों के बारे में तमाम अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं जबकि उनसे वार्ता की भी पेशकश की जा रही है। यह अपने अधिकारों के लिए सड़क पर बैठे किसानों का अपमान है। ‘किसान सम्मान‘ की नाममात्र धनराशि देने की आड़ में काले कृषि कानून लागू कर उनका हजारो-लाखों का नुकसान करना चाहती है।

देश-प्रदेश में जबसे भाजपा सरकारें बनी हैं किसानों के लिए संकट के हालात बन गए हैं। किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिला। फसल बीमा योजना भी बीमा कम्पनियों की कारगुजारियों का शिकार बन गई है। वस्तुतः यह किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है। समाजवादी पार्टी अन्नदाता के साथ खड़ी है।

राज्य मुख्यालय पर प्राप्त सूचनानुसार आज पीलीभीत में पूर्व मंत्री श्री हेमराज वर्मा, श्री प्रीतम राम पूर्व विधायक, श्री नीरज गंगवार पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं श्री आनंद यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, सोनभद्र में रमेश चंद्र दुबे पूर्व विधायक, विजय सिंह गौंड पूर्व मंत्री, फर्रूखाबाद में श्री कुतबुद्दीन तथा जिलाध्यक्ष श्री नदीम फारूकी, सिद्धार्थनगर में लालजी यादव पूर्व विधायक एवं गिरीश चौरसिया, उग्रसेन सिंह, बलरामपुर में पूर्व मंत्री श्री एस.पी. यादव, पूर्व विधायक श्री जगराम पासवान, पूर्व विधायक श्री मसूद अहमद ने किसान घेरा कार्यक्रम में गांवों में चौपाल लगाई।

प्रतापगढ़ में पूर्व विधायक श्री नागेन्द्र सिंह मुन्ना ने बाबूगंज अंतू में, अम्बेडकरनगर में विधायक श्री सुभाष राय ने शेखपुर पलिवारी निषाद बहुल गांव में, मऊ में पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र कुमार, धर्म प्रकाश यादव ने ग्राम खुरहट तथा पूर्व विधायक श्री उमेश पाण्डेय ने मधुबन क्षेत्र में, महाराजगंज में डाॅ0 श्रीकृष्ण भान सिंह सैथवार ने पनियरा सदर में, विनेश कनौजिया, श्री विनोद मणि त्रिपाठी ने फरेंदा में, श्री कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने नौतनवा में, मेरठ में जिलाध्यक्ष श्री राजपाल सिह ने धौलड़ी ग्राम में, श्री अतुल प्रधान ने ग्राम नगला में, श्री विपिन मनोठिया ने हस्तिानपुर में, एमएलसी श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने मऊ विधानसभा मधुबन में मनूरूलाहपुर में चौपाल लगाई।

अम्बेडकरनगर में पूर्व विधायक श्री जयशंकर पाण्डेय, पूर्व विधायक कुंवर अरूण तथा जिलाध्यक्ष श्री रामसकल यादव ने ग्राम केशवपुर में और आगरा में जिलाध्यक्ष श्री रामगोपाल बघेल के साथ संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने गांवों में समाजवादी सरकार की उपलब्धियों से किसानों को अवगत कराया।

गौतमबुद्धनगर में श्री वीरसिंह यादव जिलाध्यक्ष ने ग्राम अट्टा, फतेहपुर में फैजाबाद में जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने मवई ब्लाक में वीरेन्द्र प्रताप सिंह सदस्य जिला पंचायत ने राजापुर बरूआपुर में, श्रावस्ती में पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान ने क्षेत्र में, कन्नौज में श्री अरविन्द सिंह ने भोजपुर व जमामर्दपुर में, एटा में पूर्व विधायक श्री अनिल कुमार सिंह ने मौजी ग्राम में, श्रीमती पिंकी यादव विधायक ने अतरासी में, प्रयागराज में श्री संदीप पटेल एवं रक्षामंत्री यादव ने, बहराईच में पूर्व विधायक श्री मुकेश श्रीवास्तव ने अपने आवास और बस्ती में, श्री महेन्द्र नाथ यादव जिलाध्यक्ष ने बस्ती सदर के गांवों में समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम के तहत किसानों के बीच रहे।