प्रदेश में आज 3064 लोगों में Covid-19 की पुष्टि

134

लखनऊ, आज प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के 4000 से कम नए मामले सामने आ रहें हैं। आज 3064 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। जबकि कुल 4269 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। लगातार प्रदेश में एक्टिव केस कम हुए हैं। 17 सितंबर को 68235 थी। अब एक्टिव केस की संख्या 45024रह गई है।प्रदेश में मरीजों के ठीक होने का रिकवरी रेट अब लगातार बढ़ रहा है।

Total samples tested till date 10888520, Total samples tested over last 24 hours 149272, Total Positive till date 417437, Total Negative till date 10471083.

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कुल 417437  कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से 366321 ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि 6092 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में प्रतिदिन के मृ़तकों की संख्या में भी कमी आई है। सोमवार को 149272 नमूनों की जांच की गई।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 07 से 13 सितंबर के बीच कुल 48287 केस आए थे। उस सप्ताह का पॉजिटिवटी रेट 4.8 प्रतिशत था।  इसी तरह 14 से 20 सितंबर के दौरान 42141 नए केस सामने आए थे। उस समय पॉजिटिविटी रेट 4.3 प्रतिशत था। 21 से 27 सितंबर तक 33256 केस मिले थे। उस दौरान पॉजिटिविटी रेट 3.2 प्रतिशत था। इसी तरह 28 सितंबर से 04 अक्तूबर के बीच 28060 केस मिले थे। इस सप्ताह पॉजिटिविटी रेट 2.6 प्रतिशत था। इस तरह बीते चार सप्ताह में नए मरीजों की संख्या में लगातार कमी आई है।

आज कुल 582 रोगियों को स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। लखनऊ में कोरोना वायरस के सम्बन्ध में सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों द्वारा 8216 लोगो के सैम्पल लिये गये है। आज आशियाना 15, इंदिरा नगर 43, आलमबाग 25, ठाकुरगंज 10, गोमती नगर 32, हजरतगंज 20, मड़ियांव 16, रायबरेली रोड 34, अलीगंज 32, जानकीपुरम 17, महानगर 11, चैक 15, चिनहट 21, विकासनगर 13, बाजार खाला 10, हसनगंज 12, कैण्ट 24 इत्यादि स्थानों पर पाजिटिव रोगी पाये गये।

आज प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 63 और मरीजों की मौत हो गई जबकि 3064 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 63 और लोगों की मौत हो गई।