भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति

89

वाशिंगटन, भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिकी की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रही हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन का अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुने जाने के बाद सुश्री हैरिस का उपराष्ट्रपति बनना तय हो गया है।

उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट प्रत्याशी और भारतवंशी कमला हैरिस के जीत के करीब पहुंचने पर तमिलनाडु स्थित उनके ननिहाल पक्ष के गांव थुलासेंथिरापुरम और पैनगानाडु में दीपावली से पहले उत्सव की तैयारी होने लगी है। यहां के लोगों को विश्वास है कि वे जीतेंगी। सभी औपचारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीण कमला की जीत पर रंगोली से उनकी तस्वीर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। गांव की सड़कों के किनारे कमला के पोस्टर लगाए गए हैं। तमिलनाडु में चाय-काफी की दुकानों पर अमेरिकी चुनाव परिणामों पर चर्चा हो रही है।

अमेरिका के चुनावी इतिहास में भारतीय मूल की कमला हैरिस ने इतिहास रच दिया है। बतौर महिला, अश्वेत और साउथ एशियन होते हुए कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद पर काबिज होने जा रही हैं। ये अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में पहली बार होगा। जो बाइडेन ने अगस्त में कमला का नाम उपराष्ट्रपति पद के लिए सुझाया था। अमेरिका के चुनावी इतिहास में भारतीय मूल की कमला हैरिस ने इतिहास रच दिया है। बतौर महिला, अश्वेत और साउथ एशियन होते हुए कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद पर काबिज होने जा रही हैं। ये अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में पहली बार होगा। जो बाइडेन ने अगस्त में कमला का नाम उपराष्ट्रपति पद के लिए सुझाया था। कैलिफोर्निया की अमेरिकी सीनेटर ने सैन फ्रांसिस्को की पहली महिला जिला अटॉर्नी के रूप में काम किया और कैलिफोर्निया की पहली महिला थीं, जिन्हें अटॉर्नी जनरल चुना गया था। कमला हैरिस मुखर वक्ता के तौर पर जानी जाती हैं।

अमेरिकी मीडिया संस्थान सीएनन, एनबीए ब्रॉडक्रॉस्टर और एपी न्यूज एजेंसी ने श्री बिडेन के 270 इलोक्टोरल वोट्स के जादुई आंकड़े को छूने पर मुहर लगाई है। इसी के साथ ही 56 वर्षीय सुश्री हैरिस ऐसा करने वाली पहली महिला, पहली अश्वेत अमेरिकी और पहली एशियाई अमेरिकी बन गई हैं। अमेरिका के 200 से अधिक लंबे लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार हो रहा कि कोई महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रही है।

एआईएडीएमके के समन्वयक और उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने हैरिस को उनकी उम्मीदवारी के लिए बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”यह भारतीयों और खासकर तमिलनाडु के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित कमला हैरिस पहली भारतीय सीनेटर हैं जिनकी मां तमिलनाडु से हैं। उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। ”