रेस्टोरेंट् की आड़ में हुक्का बार,रेड में पकड़े गए 50 से ज्यादा लड़के-लड़कियां

80

उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के थाना कौशांबी इलाके में स्थित एंजेल मॉल में पुलिस एवं प्रशासन की ज्वाइंट टीम द्वारा एक रेस्टोरेंट पर रेड मारकर पुलिस ने लगभग 50 से भी अधिक लड़के-लड़कियों को अरेस्ट किया है। इस रेस्टोरेंट में गैरकानूनी रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा था और शराब परोसी जा रही थी। पुलिस को इसकी भनक लगी तो अचानक छापेमारी करते हुए बड़ी तादाद में लड़के-लड़कियों को पकड़ा।

 हुक्का बार में पुलिस का छापा  नो रूल्स नामक रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान हैरान करने वाली चीजें सामने आई हैं। दिखाने के लिए यह एक रेस्टोरेंट हैं, किन्तु इस रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से शराब और हुक्के भी पेश किए जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि नशे के साथ ही इतनी भीड़ यहां पर कोरोना के प्रसार का भी कारण बन सकती थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने यहां रेड मारी।एसपी सिटी अभिषेक वर्मागाजियाबाद के एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया है कि थाना कौशांबी इलाके के एंजेल मॉल में नो रूल्स नाम से एक रेस्टोरेंट संचालित है। इस रेस्टोरेंट में लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं और इस रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा था जिसमें खुलेआम शराब भी पेश की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि रेस्टोरेंट में शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान वहां मौजूद लगभग 50 से भी अधिक लड़के-लड़कियां पकड़े गए हैं। पुलिस द्वारा एपिडेमिक एक्ट और अन्य कानूनी धाराओं में सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हुक्का बार में पुलिस का छापा, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश में हुक्का बार पर रोक लगा रखी है। कोर्ट ने मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि किसी भी रेस्टोरेंट और कैफे में हुक्का बार चलाने की इजाजत न दी जाए। कोर्ट ने महानिबंधक को आदेश की प्रति मुख्य सचिव और प्रदेश के सभी डीएम को अनुपालन के लिए भेजने का निर्देश दिया है।

पुलिस का कहना है कि रेस्टोरेंट में शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा था. इसकी सूचना पुलिस को मिली तो, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान वहां मौजूद लगभग 50 से भी अधिक लड़के-लड़की पकड़े गए हैं. एपिडेमिक एक्ट और अन्य कानूनी धाराओं में सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है