07 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह

217

अयोध्या, मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल ने बताया कि 07 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2020 तक डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जायेगा इसका मुख्य लक्ष्य बच्चे एवं महिलाओ में पोषण स्तर में सुधार लाना तथा इसको बेहतर ढंग से सम्पादित करना है। इस अभियान को सफल बनाने में आम जनमानस की सहभागिता, सामुदायिक प्रोत्साहन आवश्यक है। इसके लिए जिलाधिकारी एवं बाल विकास के अधिकारी स्थानीय स्तर पर विभिन्न विभागो के साथ जैसे स्वास्थ्य, पशुपालन, जल निगम, नगर निकाय, पंचायत, उद्यान, शिक्षा आदि विभागो के साथ समन्वय कर इसको सफल बनाये इसके लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक्ता के अनुरूप शासन के दिशा निर्देश एवं कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए इसका पालन करते हुए इसको सफल बनाये। इसमें घर-घर जाकर स्व्च्छता पर बल देते हुए पोषाहर आदि का भी वितरण किया जाये।

डिजिटल तकनीक के माध्यम से पोषक पंचायत एवं स्थानीय स्तर पर पोषण सम्बन्धित समस्याओ को चिन्हित करते हुए उसका प्रबन्धन किया जाये एवं आवश्यक समाधान भी किया जाये। पोषण माह में मानक के अनुसार बच्चे एवं महिलाओ को आवश्यक पोषण/चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने हेतु कार्यवाही किया जाये तथा इसमें स्थानीय स्तर के मुख्य सेविकाओ आॅगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुओ आदि को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए इस अभियान को सफल बनाया जाये तथा इसका नियमित अनुश्रवण किया जाये।