2024 का चुनाव महत्वपूर्ण-अखिलेश

198
2024 का चुनाव महत्वपूर्ण-अखिलेश
2024 का चुनाव महत्वपूर्ण-अखिलेश

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में देश की दिशा तय करेगा। उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री बनते रहे है। भाजपा सरकार ने यूपी को हर मामले में पीछे छोड़ दिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है। भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों से लगातार झूठ बोल रही है। सरकार रोजगार को लेकर झूठे आंकड़े देती है। भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब नहीं देना चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। सड़कों और खेतों में सांड घूम रहे हैं। किसानों और आम लोगों की जान जा रही है। 2024 का चुनाव महत्वपूर्ण-अखिलेश


भाजपा सरकार ने जनता से किये वादों को पूरा नहीं किया। कोई विकास नहीं किया। विकास को लेकर सवाल पूछने पर सरकार जेल भिजवा देती है। यह कहां का लोकतंत्र है? भाजपा सरकार संविधान विरोधी है। बीजेपी सच नहीं सुनना चाहती है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी-माफिया खुलेआम घटनाएं कर रहे हैं।अखिलेश यादव ने कहा कि हम लगातार मांग कर रहे है कि भाजपा सरकार प्रदेश के टॉप टेन और टॉप 100 माफियाओं की सूची जारी करें लेकिन भाजपा सरकार सूची नहीं जारी कर रही है। क्योंकि सूची जारी होगी तो उसमें सबसे ज्यादा संख्या में भाजपाई ही होंगे।

READ MORE-बेटियों को उत्तम चरित्र की शिक्षा दें-प्रतिभा शुक्ला


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब नहीं देना चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। सड़कों और खेतों में सांड घूम रहे हैं। किसानों और आम लोगों की जान जा रही है। भाजपा सरकार छुट्टा जानवरों के चलते होने वाली मौतों को नहीं रोक पा रही है। अखिलेश ने कहा कि सत्ता के नशे में मदमस्त भाजपा सच नहीं सुनना चाहती। लोकतंत्र में और खासकर हमारा पत्रकार भाई अगर कोई सही खबर चलाना चाहेगा तो भाजपा के लोग प्रशासन को इशारा कर देंगे कि इसे जेल भेज दो। झूठे मुकदमे लगा दो। संभल में एक पत्रकार ने एक मंत्री से केवल यही तो पूछा था कि हमारे क्षेत्र में जो विकास के वादे किए थे वे पूरे क्यों नहीं हो रहे हैं। सवाल पूछने पर उसे जेल भेज दिया। क्या यह लोग संविधान और कानून से चल रहे हैं….? 2024 का चुनाव महत्वपूर्ण-अखिलेश