आप का गांव चलो अभियान

136

आम आदमी पार्टी का “गांव चलो अभियान” कल से शुरू, संजय सिंह करेंगे शुभारंभ. यूपी के 360 ग्रामीण विधानसभा से होकर गुजरेगा गांव चलो अभियान, लखनऊ में होगा समापन. 80 हजार गांव के लोगों को नगर पालिकाओं/ नगर पंचायत जैसी सुविधाएं क्यों नहीं मिल रही हैं ….? वोट लेकर सत्ता तक पहुंचे आखिर उन्होंने गांव के लोगों को मूलभूत आवश्यकताओं से दूर क्यों रखा….?

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ गुरुवार से सैकड़ों कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों के साथ “गांव चलो अभियान” शुरू करने जा रहा है. जिसकी शुरुआत जालौन जिले के उरई विधानसभा के मिनौरा गांव से होगी जिसका शुभारंभ यूपी प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह करेंगे और आगे इस अभियान का नेतृत्व पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल करेंगे.
आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 15 जून से 25 अक्टूबर तक 132 दिनों तक यह अभियान यूपी के 360 ग्रामीण विधानसभा से होकर गुजरेगा उसके बाद लगभग 700 ब्लॉक के गांव में गांव चलो अभियान का कार्यक्रम पंचायत प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा. गांव चलो अभियान का समापन 30 अप्रैल को लखनऊ में 75 जिला अध्यक्ष 103 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य 360 विधानसभा अध्यक्ष और लगभग 700 ब्लॉक अध्यक्षों के द्वारा 1245 पदाधिकारियों को समापन में पदाधिकारी सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया जाएगा.


विनय पटेल ने बताया “गांव चलो अभियान” का मकसद है कि देश को आजाद हुए 75 साल से भी ज्यादा हो गए लेकिन प्रदेश के 80000 गांव में लोगों को मूलभूत आवश्यकताएं प्राप्त नहीं हो रही है.नगर निगम/ पालिकाओं में जो सुविधाएं लोगों को मिल रही हैं वो सुविधाएं गांव के लोगों को क्यों नहीं मिल रही है ? टोटी से पानी, 16 से 18 घंटे बिजली अच्छी सड़कें स्कूल अस्पताल जैसी मूलभूत आवश्यकताएं गांव के लोगों को नसीब नहीं हो पा रही है. यह सवाल लेकर लोगों के बीच आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जाएंगे और लोगों को समझाने का काम करेंगे जो नेता वोट लेकर सत्ता तक पहुंचे आखिर उन्होंने गांव के लोगों को मूलभूत आवश्यकताओं से दूर क्यों रखा? उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि ज़ब सत्ता का रास्ता गांव से होकर जाता है तो विकास का रास्ता गांव से होकर क्यों नहीं जाता ?