नकारात्मक राजनीति खत्म हो-अखिलेश

अखिलेश यादव ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।अखिलेश यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने जो रास्ता दिखाया है, उसी रास्ते पर चलकर समाज और देश का भला हो सकता है। नकारात्मक राजनीति खत्म हो, समाज में जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव दूर हो, अंधविश्वास खत्म हो और समाज की बुराइयों को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़े तभी हमारा देश और समाज खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर जाएगा।


अखिलेश यादव ने समाजवादी सिद्धांतों, विचारों एवं संघर्षों पर आधारित वर्ष 2023 का कैलेंडर नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी को समर्पित किया। राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कैलेंडर के हर माह में समाजवादी चिंतन दिखाई दे रहा है। नेताजी के काम, समाजवादी आंदोलन और नेताजी का संघर्ष दिखाई दे रहा है।

नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव की मौत से सदमें में डूबे कानपुर के बर्रा मर्दनपुर निवासी श्री राम कुमार यादव (50वर्ष) ने पांडु नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी थी। उनके परिवारीजनों ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने उनकी आर्थिक मदद के साथ भविष्य में भी मदद का भरोसा दिलाया। रामकुमार यादव परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनकी बेटी ममता यादव की भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

नकारात्मक राजनीति खत्म हो-अखिलेश


कैलेंडर को सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कबीर की टीम ने तैयार किया है। विमोचन के अवसर पर पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कबीर, पूर्व एमएलसी शशांक यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने कैलेंडर के लिए बधाई देते हुए कहा कि समाजवाद पार्टी केवल चुनावी पार्टी नहीं है। समाजवादी पार्टी परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि विवेकानन्द जी और समाजवादियों की सोच एक है।