भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे अखिलेश

107
षड्यंत्रकारी सरकार है भाजपा-अखिलेश
षड्यंत्रकारी सरकार है भाजपा-अखिलेश

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने साफ कर दिया कि वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का पिछड़ों के प्रति व्यवहार सौतेला रहा है। भाजपा समय- समय पर पिछड़ों दलितों के प्रति सौतेला व्यवहार करती रही है। आज पिछड़ों का आरक्षण छीना है। यह धोखा है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर द्वारा मिला अधिकार छीना जा रहा है। अन्य संस्थाओं में भी यह हो रहा है। ओबीसी समाज का आरक्षण खत्म करके समाज को सत्ता से बेदखल करने की साजिश की जा रही है। आने वाली नस्लों को पीछे करने कि साजिश है। वह पिछड़ों का वोट चाहती है लेकिन सत्ता में भागीदारी नहीं देना चाहती है।सपा अब भाजपा के हर षड्यंत्र का विरोध करेगी। अभी पिछड़ों का हक छीना गया है आगे दलितों का अधिकार छीना जाएगा। इससे पहले पुलिस बोर्ड के परिणाम में भी यही किया था। उसमें आरक्षण व्यवस्था में बदलाव किया गया। जिसकी वजह से 1700 दलितों-पिछड़ों को नौकरी से बाहर होना पड़ा। 69000 शिक्षक भर्ती में भी यही हुआ। अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें सरकार पर भरोसा नहीं है।

  • भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय की दुश्मन है। उसने हमेशा पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवहार किया है।
  • भाजपा ने अभी पिछड़ों का हक छीना है कल दलितों का भी हक छीन लेगी।
  • भाजपा हर संस्था में आरक्षण छीनकर पिछड़ों-दलितों की आने वाली पीढ़ियों को गुलाम बनाने का षडयंत्र कर रही है।
  • पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को लेकर भाजपा की नीयत कभी ठीक नहीं रही।
  • भाजपा ने पिछड़ों और दलितों को इस कगार पर खड़ा कर दिया है कि वे रिजर्वेशन के लिए ‘रिवोल्यूशन‘ करने पर मजबूर हो जाए।
  • सरकार पिछड़ों के आरक्षण के मामले पर चर्चा के लिए विधानसभा विशेष सत्र बुलाए।
  • भाजपा षडयंत्र के तहत बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा पिछड़ों और दलितों को दिए गए हक अधिकार को छीनकर उनकी आने वाली पीढ़ियों को गुलाम बनाना चाहती है।
  • भाजपा पिछड़ों का वोट लेती है लेकिन उन्हें भागीदारी नहीं देना चाहती है।
  • भाजपा सरकार में हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रहे हैं यही नहीं वह एक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उन्हें मीडिया के सामने बचकानी बातें नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा भाजपा का विरोध किया है और वह राष्ट्रहित के लिए कार्य करती है। अखिलेश यादव का यह कहना कि कांग्रेस और भाजपा एक तो इससे साबित होता है कि अभी अखिलेश यादव राजनीति में परिपक्व नहीं है अभी वह बच्चे हैं, उनके अंदर बचपना भरा हुआ है।

  • समाजवादी पार्टी की मांग है कि सरकार जातीय जनगणना कराए। बिना जातीय जनगणना के किसी को हक और सम्मान नहीं मिल पाएगा।
  • सरकार आरक्षण तो खत्म कर ही रही है। चुनाव से भी भागना चाहती है। पिछड़े नेताओं के भाजपा में जाने के बाद उनकी आत्मा मर जाती है।
  • केन्द्र-यूपी की सरकारें पिछड़ों के वोटों से बनी है परन्तु इन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। निजीकरण के जरिए पिछड़ों-दलितों का हक मारा जा रहा है।
  • जब तक भाजपा सत्ता में है पिछड़ों को अधिकार नहीं मिलेगा।
  • भाजपा सरकार द्वारा पुलिस भर्ती में 17 सौ पिछड़ों, दलितों को नौकरी से बाहर जाना पड़ा। 69हजार शिक्षक भर्ती में घोटाला हुआ। खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कई पदों पर पिछड़ों से भेदभाव किया गया। बड़े पैमाने पर कई विश्वविद्यालयों में भर्तियों में आरक्षण नहीं मिला। नियुक्तियों में पिछड़ों, दलितों को हक नहीं मिला।
  • तकनीकी विश्वविद्यालय की भर्तियों में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है।
  • भाजपा सरकार लगातार भेदभाव कर रही है। पिछड़ों की गिनती के लिए बने आयोग की रिर्पोट सार्वजनिक नहीं की गई। समाजवादी पार्टी का पिछड़ा वर्ग संगठन तैयारी कर रहे है अगर सुप्रीमकोर्ट में भी लड़ाई लड़नी पड़ेगी तो समाजवादी पार्टी पिछड़े वर्ग के साथ पूरे सहयोग और मदद के साथ खड़ी होगी ताकि सुप्रीमकोर्ट से न्याय मिल सके।
  • भाजपा चुनाव से इसलिए भाग रही है क्योंकि वह जानती है कि जनता उसे चुनाव में हरा देगी। जनता का मूड मैनपुरी, खतौली के चुनाव परिणामों से सामने आ चुका है। सब जानते है कि रामपुर का चुनाव भाजपा को प्रशासन ने जिताया है।
  • भाजपा सरकार एक तरफ पिछड़ों का आरक्षण छीन रही है वहीं दूसरी तरफ उद्योग और कारोबार में गुजरात के व्यापारियों के लिए को विशेष अवसर दे रही है।
  • भाजपा में आने के बाद पिछड़े नेताओं और मंत्रियों की आत्मा मर जाती है, उन्हें कोई दिखाई नहीं देता।
  • सुप्रीम कोर्ट ने जब आरक्षण को लेकर समय-समय पर निर्देश दिया है तो सरकार ने पालन क्यों नहीं किया है।