वाराणसी क्योटो न बना,बाबा के गोरखपुर में चली नाव-अखिलेश यादव

95

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव आज भदोही में आयोजित समाजवादी शिक्षक सभा के सम्मेलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 बी. पाण्डेय ने की।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लाखों किसान भाजपा के खिलाफ हुंकार भर रहे हैं तो भदोही में शिक्षक, बुनकर, नौजवान बहुत बड़ी तादाद में एकत्र हैं। यह परिवर्तन की आवाजे हैं जो उठ रही है। भाजपा का सत्ता से बेदखली होना तय है। समाजवादी पार्टी की सन् 2022 के चुनावों में बहुमत से जीत होगी। समाजवादी सरकार बनने पर किसानों- बुनकरों को बिजली की सुविधा मिलेगी और नौजवानों के रोजगार का इंतजाम होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से किसान-नौजवान-शिक्षक हर वर्ग नाराज हैं। कोरोना के समय सरकार ने जनता को अनाथ छोड़ दिया। लोगों को खुद दवा, आक्सीजन का इंतजाम करना पड़ा। अस्पतालों में बेड नहीं मिला। आक्सीजन की कमी से बड़ी संख्या में लोग मौत के मुंह में चले गये। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। कोरोना काल में जो हालत रही उससे देश का पूरी दुनिया में अपमान हुआ। कोरोना के समय समाजवादी सरकार में बनाये गये अस्पताल ही काम आए।श्री यादव ने कहा कि आज किसानों का अधिकार छीना जा रहा है। नए कृषि कानून लागू होने के बाद किसानों की खेती छिन जाएगी और खेती खत्म हो जाएगी। भाजपा ने सरकार में आने पर किसानों की आय दुगना करने का वादा किया था लेकिन किसान की आय दुगनी होने की जगह कम हो गई। डीजल, पेट्रोल की कीमतें बढ़ गयी। मंहगाई दुगनी हो गयी। रसोईं गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ गये हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक यूनिट नयी बिजली नहीं बनायी। लेकिन बिजली का बिल मंहगा हो गया। आम जनता को बढ़कर बिजली का बिल आता है।

वाराणसी को क्योटो बनाने चले थे, गोरखपुर में इस साल बाजार में नाव चली।शिक्षक अधिवेशन में अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया और भाजपा सरकार की खामियों को उजागर किया। कहा कि मिर्जापुर में गंगा पुल नेताजी की देन है।  सर्वाधिक बिजली कारखाना सपा की सरकार में बने, लेकिन भाजपा सरकार ने यूपी में बिजली का कोटा नहीं बढ़ाया। किसी ने कसम खाकर कहा था गंगा को साफ करना है, अब यही गंगा मइया सफाया करेंगी।2014 में पीएम मोदी ने वाराणसी के लोगों से एक वादा किया था। उन्होंने कहा था कि वाराणसी शहर को जापान के क्योटो तीर्थस्थल जैसा बनाएंगे। खैर 2021 तक वाराणसी क्योटो नहीं बन सका लेकिन जून में हुई पहली बारिश में बनारस की गालियां टापू जरूर बन गईं। बनारस की पुरानी एतिहासिक सड़कों और गालियों में बारिश के बाद पानी भर गया।जब पीएम मोदी जापान के दौरे पर गए थे तो क्योटो-वाराणसी पार्टनर सिटी एग्रीमेंट की नींव रखी गई थी।


अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने विकास को रोक दिया है। मुख्यमंत्री जी ने केवल शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन किया है। मुख्यमंत्री जी अपने पूरे कार्यकाल में एक भी अस्पताल ऐसा नहीं है जिसका शिलान्यास और उद्घाटन दोनों किया हो।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्र की सम्पत्ति बेच रही है। सरकार की नीति ऐसी है, जिसके पास पैसा हो वह रेल, एयरपोर्ट, बीमा, बैंक, पोर्ट, सब खरीद सकता है। मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ गयी है। लोगों की जेब में पैसा नहीं है।श्री यादव ने कहा कि जरूरत पर शिक्षकों की सरकार ने मदद नहीं की। उनकी मदद सिर्फ समाजवादी सरकार ने ही किया था। भदोही में कार्पेट मार्ट समाजवादी सरकार में बना। बुनकर आज सबसे ज्यादा परेशान है। हमने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटा था ताकि उनका भविष्य बेहतर बने।

शिक्षक दिवस पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शिक्षक अधिवेशन के बहाने अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर राजनीतिक समीकरण साध गए। करीब एक घंटे के भाषण में वह जनता की नब्ज टटोलते रहे। वैश्विक महामारी को लेकर भाजपा पर तंज  कसते हुए कहा कि चुनाव आने वाले हैं सावधान हो जाएं। तीसरी लहर की घोषणा हो सकती है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को भुज्ज्वला बताते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ने से गरीबों की रसोई ठंडी हो चुकी है। कोरोना महामारी में आमजन की परेशानी को लेकर भी बरसे।कहा कि सरकार को जब सतर्क रहना था तब सोई थी।बाढ़ के हालातों से जूझ रहे गोरखपुर जिले के कई इलाकों में लोगों की जिंदगी मुश्किल हो गई है।बाढ़ के हालातों से जूझ रहे गोरखपुर जिले के कई इलाकों में लोगों की जिंदगी मुश्किल हो गई है।

सूबे की गरीब जनता, मजदूर परेशान हुए। सावधान किया कि चुनाव आने से पूर्व महामारी का ग्राफ बढ़ सकता है। कहा कि भाजपा ने कोरोना के नाम पर सभी के मुंह और नाक ढकवा दिए हैं और खुद आंख-कान बंद कर लिया। उन्होंने काशी और प्रयाग के मध्य स्थित सेमराध जैसे पौराणिक स्थल का भी जिक्र किया।अखिलेश यादव ने कहा कि आज सब जान गए हैं कि भाजपा ने उन्हें धोखा दिया है। अपना कोई संकल्प भाजपा ने पूरा नहीं किया। 42 प्रतिशत वोट के दावेदारी करने वाले अब बंद कमरों में प्रबुद्ध सम्मेलन कर रहे हैं। भाजपा चुनाव हारने जा रही है। जनता ने तय कर लिया है कि वह इस बार भाजपा का सफाया कर देगी।