डबल इंजन सरकार में कमरतोड़ मंहगाई-ममता चौधरी

82
डबल इंजन सरकार में कमरतोड़ मंहगाई-ममता चौधरी
डबल इंजन सरकार में कमरतोड़ मंहगाई-ममता चौधरी

डबल इंजन की सरकार में कमरतोड़ मंहगाई से पीड़ित है महिलाएं। डबल इंजन सरकार में कमरतोड़ मंहगाई-ममता चौधरी

लखनऊ।
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जननायक राहुल गांधी के पांच न्याय में से नारी न्याय की अवधारणा पर आयोजित कार्यक्रम के विविध रंग थे। एक तरफ जहां नारी न्याय पर विमर्श हुआ, वहीं दूसरी तरफ महिला कांग्रेस की कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वंचित वर्ग की महिलाओं के बीच साड़ी, फल और मिठाई वितरित की गई। महिला कांग्रेस की मध्य जोन की अध्यक्ष ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से खाद्य महंगाई लगातार 10 प्रतिशत से ऊपर रही है। महिलाएं किस तरह से घर का चूल्हा जला रही हैं ये पीड़ा वो ही जानती है।

ममता चौधरी ने कहा कि एक तो रोजगार नहीं, ऊपर से महंगाई, गरीबों पर यह दो तरफा वार बहुत कष्टदाई है।ममता चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला हकों की सशक्त पक्षधर अपनी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में प्रतिबद्ध है, महिलाओं को उनका हक दिलवाने के लिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शीला मिश्रा,सुशीला शर्मा,अनामिका यादव प्रियंका गुप्ता, डॉक्टर सुधा मिश्रा, डॉक्टर रिचा शर्मा, मेहताब जायसी, सुषमा मिश्रा, लता द्विवेदी, उरुशा राना, मंजूदीप रावत आदि मौजूद थी। डबल इंजन सरकार में कमरतोड़ मंहगाई-ममता चौधरी