नफरत की राजनीति करती भाजपा

101
नफरत की राजनीति करती भाजपा
नफरत की राजनीति करती भाजपा

 राजेन्द्र चौधरी

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकतंत्र में विपक्ष की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन भाजपा सरकार विपक्ष का सम्मान नहीं करती है। विपक्ष के नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती हैं। भाजपा सरकार नफरत की राजनीति करती है। भाजपा के नेता नफरती भाषा बोलते हैं। वरिष्ठ नेता मोहम्मद आज़म खान साहब को भाजपा सरकार और अधिकारी ने झूठे और फर्जी मामलों में साजिश के तहत फंसाया। अब सच्चाई सामने आ रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि जनता पर दबाव डालकर झूठा मुकदमा करने वाले सत्ता की कठपुतली बने भ्रष्ट अधिकारी को तुरन्त दण्डित करना चाहिए। इस आधार पर कोर्ट से मोहम्मद आजम खां की विधानसभा सदस्यता की भी बहाली हो।

गोरखपुर दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा और उसकी सरकार झूठ बोलती हैं और फिर उस झूठ को ढंकने के लिए तरह तरह के इवेंट करते हैं। आज महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। किसान और आम आदमी की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई? भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से हर वर्ग परेशान और तबाह है। भाजपा सरकार ने अधिकारियों के माध्यम से निकाय चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में करने के लिए बेईमानी करायी। निकाय चुनाव में भी बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। नफरत की राजनीति करती भाजपा

नफरत की राजनीति करती भाजपा


    लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा जो ध्येय है, वो आगे भी रहेगा। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी अस्सी सीटों पर हराने का संकल्प लिया है। भाजपा की नफरत और झूठ से लोग ऊब चुके हैं। जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक परम्पराओं को खत्म कर रही है। वह लोकतंत्र और संविधान को नहीं मानती है।

अखिलेश यादव ने गोरखपुर के मालवीय नगर में पूर्व विधायक शारदा देवी के आवास पर पहुंच कर उनके पति के निधन पर परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की और श्रद्धांजलि अर्पित की। गोरखपुर के बडहलगंज थाना स्थित टाण्डा पहुंचकर पूर्व मंत्री स्व0 पण्डित हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।तत्पश्चात् अखिलेश यादव बलिया में स्व0 हेमंत यादव के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। बलिया में ही समाजवादी युवजन सभा के नि0 प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि के आवास पर पहुंचकर उनके पिताजी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की और श्रद्धांजलि अर्पित की।    नफरत की राजनीति करती भाजपा                                  ()