भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान कल प्रभारियों के साथ लखनऊ आयेंगे

81

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान जी बुधवार 22 सितम्बर से उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेगें। प्रदेश के चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान बुधवार को दोपहर 2ः30 बजे राजधानी लखनऊ पहुंचेगें। पार्टी के प्रदेश चुनाव सहप्रभारी व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी, अर्जुनराम मेघवाल जी, सरोज पाण्डेय जी (सांसद राज्यसभा) केन्द्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व विवेक ठाकुर (सांसद राज्यसभा) भी बुधवार को प्रवास पर लखनऊ आ रहे है।


पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बुधवार 22 सितम्बर को संगठनात्मक बैठके आयोजित की गयी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान जी की मौजूदगी में होने वाली बैठकों में सभी प्रदेश सह चुनाव प्रभारी, सभी सह प्रभारियों, सभी क्षेत्रीय संगठन प्रभारियों सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता सम्मिलित होगें।