भाजपा का आत्मविश्वास लड़खड़ा रहा-अखिलेश यादव

29
भाजपा का आत्मविश्वास लड़खड़ा रहा-अखिलेश यादव
भाजपा का आत्मविश्वास लड़खड़ा रहा-अखिलेश यादव

भाजपा बुरी तरह हारने जा रही है। इसीलिए प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी की जुबान लड़खड़ाने लगी है। जुबान उसी की लड़खड़ाती है जिसका आत्मविश्वास लड़खड़ा जाता है। इनको हार का एहसास हो गया है। इनकी भाषा बदल गयी है। अब जनता इनको बदलने जा रही है। पूरे देश में बदलाव की लहर चल रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी इस बार जीत के अपने पुराने रिकार्ड को तोड़ देगी। समाजवादी पार्टी रिकार्ड तोड़ सीटे जीतने जा रही है। आज अखिलेश यादव ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रमाशंकर राजभर और लोकसभा क्षेत्र बलिया से समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए ऐतिहासिक मतो से जिताने की अपील की। भीषण गर्मी और तपती दोपहरी में विशाल चुनावी जनसभाओं में उमड़े जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बलिया का बल समाजवादी पार्टी को जिताने जा रहा है। पश्चिम से पहले चरण के चुनाव में जो जीत की शुरूआत हुई है पूर्वांचल में सातवें चरण में उससे ज्यादा उत्साह और जोश है। छठवें चरण में इंडिया गठबंधन के पक्ष में हुई बम्पर वोटिंग से भाजपा का सफाया हो गया है। भाजपा के लोग चार सौ पार का नारा दे रहे थे, वे सातवें चरण में चार सौ सीट हार कर जाएंगे। भाजपा का आत्मविश्वास लड़खड़ा रहा-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार देश की 140 करोड़ जनता भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी। भाजपा ने किसानों, नौजवानों से झूठ बोला। महंगाई बढ़ाकर किसान को संकट में डाला। लागत बढ़ाकर खेती करना महंगा कर दिया। किसान को उनकी फसलों का लागत मूल्य नहीं मिला। भाजपा सरकार ने मुनाफा कमाने के लिए खाद की बोरी से चोरी करायी। डीएपी के साथ नैनो यूरिया जबरदस्ती खरीदवाया। किसान कर्ज में चला गया। भाजपा सरकार ने सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम किया। किसानों की मदद नहीं की। इस सरकार ने उद्योपगतियों का 25 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। भाजपा की दस साल की सरकार में गरीबी और कर्ज से परेशान होकर एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली। भाजपा सरकार ने तीन काले कानून लाकर किसानों की फसल और जमीन छीनने का षड्यंत्र किया। किसानों ने आंदोलन किया। भाजपा सरकार पीछे हटने पर मजबूर हुई।

इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी। किसानों को फसलों के एमएसपी का कानूनी अधिकार देगी। भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं दिया। इस सरकार ने नौकरी छीन ली। नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो गये। भाजपा सरकार नौकरी रोजगार नहीं देना चाहती है इसीलिए पेपर लीक करा दिये। भाजपा सरकार में भर्ती परीक्षाओं के एक दो नहीं दस पेपर लीक हो गये। भाजपा सरकार ने सेना की नौकरी को अग्निवीर योजना बनाकर नौजवानों को धोखा दिया। सेना की नौकरी चार साल की कर दी। इंडिया गठबंधन की सरकार अग्निवीर योजना खत्म कर नौजवानों को पक्की नौकरी देगी। भाजपा नौकरी छीनने के साथ ही बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती है। संविधान से देश की जनता को नौकरी, आरक्षण, अधिकार और सम्मान मिलता है। जनता इस चुनाव में संविधान बदलने की बात करने वालों को बदल देगी। संविधान बचेगा तभी अधिकार बचेगा, तभी लोकतंत्र बचेगा। संविधान, लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को बदलना जरूरी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान के साथ जनता की जान के भी पीछे पड़ गयी है। वैक्सीन लगवाने वाली कम्पनी से पैसा वसूल कर सबको वैक्सीन लगा दी। वैक्सीन के कारण कई तरह की बीमारियां हो रही है। दिल की बीमारी हो रही है। भाजपा ने धोखा दिया। वैक्सीन कम्पनी के साथ ही मांस सप्लाई करने वाली कम्पनी से भी चंदा वसूला है। भाजपा ने इलेक्टोरल बांड के नाम पर हजारों करोड़ रूपये चंदा वसूला। महंगाई बढ़ाई, भारी भ्रष्टाचार किया। अब जब पोल खुली है तो घबराये हुए हैं। भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ा दी है। साइकिल से लेकर मोटरसाइकिल सब चीजों के दाम बढ़ा दिया। डीजल, पेट्रोल, रसोईगैस, खाने पीने की सब चीजों के दाम बढ़ा दिए हैं। महंगाई से जनता का हर वर्ग परेशान है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर राषन बढ़ाकर देंगे। राशन के साथ पौष्टिक आटा और मोबाइल चलाने के लिए मुफ्त डाटा दिया जाएगा। तीस लाख सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर नौजवानों को नौकरियां दी जाएंगी।सभी लोगों को सावधान करते हुए कहा कि भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ। भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ। भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओ। भाजपा ने बहुत झूठ बोला है। बहुजन समाज के लोगों से अपील की है कि बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को वोट दें। भाजपा सत्ता से हटेगी, इनका मित्रमण्डल बदलेगा, मंत्रिमंडल भी बदलेगा। किसानों, नौजवानों और देश के लिए खुशियों के दिन आयेंगे।

इंडिया गठबंधन सरकार नौकरियों की आयु सीमा बढ़ाएगी। भाजपा ने आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया है। 69 हजार शिक्षक भर्ती में भाजपा सरकार ने आरक्षण छीना है। हम नौकरी के साथ आरक्षण देंगे। शिक्षामित्रों के साथ न्याय करेंगे। नौजवानों को शिक्षक की नौकरी देंगे। सलेमपुर की चुनावी जनसभा को समाजवादी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रमाशंकर राजभर, पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री राम अचल राजभर, भाजपा बुरी तरह हारने जा रही है। इसीलिए प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी की जुबान लड़खड़ाने लगी है। जुबान उसी की लड़खड़ाती है जिसका आत्मविश्वास लड़खड़ा जाता है। इनको हार का एहसास हो गया है। इनकी भाषा बदल गयी है। अब जनता इनको बदलने जा रही है। पूरे देश में बदलाव की लहर चल रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी इस बार जीत के अपने पुराने रिकार्ड को तोड़ देगी। समाजवादी पार्टी रिकार्ड तोड़ सीटे जीतने जा रही है। महेन्द्र राजभर विधायक एवं पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व विधायक सुभाष श्रीवास्तव, आशुतोष उपाध्याय, मनबोध प्रसाद, ओपी यादव समेत अन्य नेताओं ने समाजवादी पार्टी को भारी मतों से जिताने की अपील की। बलिया में चुनावी जनसभा को पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, नारद राय, शादाब फातिमा, राम इकबाल सिंह, विधायक जयप्रकाश अंचल, मन्नू अंसारी, पूर्व विधायक सिबगतुल्ला अंसारी, गायक विजय लाल यादव ने सम्बोधित करते हुए सनातन पाण्डेय को ऐतिहासिक मतों से जिताने की अपील की है। जनसभा की अध्यक्षता विधायक संग्राम सिंह यादव ने की। संचालन मिठाई लाल भारती ने किया। भाजपा का आत्मविश्वास लड़खड़ा रहा-अखिलेश यादव