देश व प्रदेश में भाजपा का निरन्तर बढ़ता जनाधार-भूपेन्द्र चौधरी

78
देश व प्रदेश में भाजपा का निरन्तर बढ़ता जनाधार-भूपेन्द्र चौधरी
देश व प्रदेश में भाजपा का निरन्तर बढ़ता जनाधार-भूपेन्द्र चौधरी
हिमांशु दुबे
हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक के समक्ष बुधवार को पार्टी के राज्यमुख्यालय पर समाजवादी पार्टी, बसपा, आप और कांग्रेस छोड़कर नगर पालिकाओं व नगर पंचायत के अध्यक्षों, नगर निगम के पार्षदों, ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों ने बड़ी संख्या में अपने समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण समारोह में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे तथा प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गोंड उपस्थित रहे। देश व प्रदेश में भाजपा का निरन्तर बढ़ता जनाधार-भूपेन्द्र चौधरी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का देश व प्रदेश में निरन्तर बढ़ते जनाधार और लोककल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर विभिन्न दलों से आए सेकडो़ नेताओं को भाजपा परिवार में सम्मिलित करते हुए सभी का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की अद्वितीय एवं प्रेरणादायी नीतियों व लोककल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेंगे तथा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेंगे।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज आप सभी भाजपा का हिस्सा बने हैं आप सभी का भाजपा परिवार में स्वागत है। 100 फीसदी वोटो में 60 फीसदी वोट हमारा है, बाकी 40 फीसदी वोट में बटवारा है और बटवारे में भी हमारा है। हमें हर बूथ पर कमल खिलाना है और भाजपा जिताना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के लिए समर्पित सरकार है, जो सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के साथ ही हमें हर बूथ पर विपक्षी दलों की जमानत जब्त करने का काम करना है।

प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी परिवार निरन्तर बढ़ रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ही एक मात्र दल है जिसमे कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पद पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल जिताने का काम करना है। भारतीय जनता पार्टी में सभी का सम्मान सुनिश्चित है। मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की नीतियां तथा गरीब कल्याण की योजनायें जन-जन तक पहुंचाकर निश्चित विजय सुनिश्चित करना है।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नगर पालिका बिलारी, मुरादाबाद के अध्यक्ष रघुराज यादव (सपा), नगर पालिका धनौरा, अमरोहा के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल (बसपा), नगर पालिका मसवासी, रामपुर के अध्यक्ष दिनेश गोयल, नगर पालिका चन्दौसी, सम्भल की अध्यक्ष लता वाष्णेय, नगर पालिका टुंडला, फिरोजाबाद के अध्यक्ष भवर सिंह, नगर पालिका मऊरानीपुर, झांसी के अध्यक्ष शशि श्रीवास, नगर पालिका लखीमपुर के अध्यक्ष ईरा श्रीवास्तव, नगर पालिका मिश्रिख, सीतापुर की अध्यक्ष मुन्नी देवी, नगर पालिका बांगरमऊ, उन्नाव के अध्यक्ष राम जी, नगर पालिका नवाबगंज, गोण्डा के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार सिंह, नगर पालिका नौतनवा, महराजगंज के अध्यक्ष ब्रजेश मणि त्रिपाठी, नगर पालिका गौराबरहज के अध्यक्ष श्वेता जायसवाल (बसपा) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी मुख्यालय पर सदस्यता लेने वाले नगर पंचायत के अध्यक्षों में सिसौली मुजफ्फरनगर की सुभाषिनी सिंह, शाहपुर मुजफ्फरनगर के मोहम्मद अकरम (आप), एलम शामली की रीना, ननौता सहारनपुर से रूमाना खान (बसपा), नरौरा बुलन्दशहर से प्रीति यादव (बसपा), बीबीनगर बुलन्दशहर गुडडी देवी, गुलावठी बुलन्दशहर नेहा यादव (सपा), ज्ञानपुर भदोही से घनश्याम दास गुप्ता, लम्भुआ सुल्तानपुर से अवनीश कुमार सिंह अंगद, भारतगंज प्रयागराज से फरा बेगम, कोरांव प्रयागराज ओम प्रकाश केसरी, अनपरा सोनभद्र विश्राम प्रसाद जैसवार, ज्योति खुड़िया मैनपुरी से प्रेमलता माथुर, फतेहगंज पुरवी बरेली से संजय पाठक, खखरैरू फतेहपुर ज्ञानचन्द्र केसरबानी, मानिकपुर चित्रकूट से रानी कोल, एरच झांसी से जयचन्द्र राजपूत, शिवराजपुर कानपुर से निर्मल कटियार, तिंदवारी बांदा से सुधा साहू, खरेला महोबा से संतोष सिंह, परसदेपुर रायबरेली विनोद कौशल, सलौन रायबरेली से चन्द्रशेखर रस्तोगी, हैदराबाद उन्नाव ब्रज किशोर वर्मा, मोहान उन्नाव से समरजीत, बीघापुर उन्नाव सुशील कुमार, औराव उन्नाव राकेश कुमार, उगू उन्नाव अनिता, नवाबगंज उन्नाव दिलीप कुमार, सफीपुर उन्नाव गरिमा, गंगाघाट उन्नाव कोमदी पाण्डेय, मधौगंज हरदोई अनुराग मिश्रा, हैदरगढ़ बाराबंकी आलोक तिवारी, रामनगर बाराबंकी रामसरन पाठक, देवा बाराबंकी हारून वारसी, घुघली महराजगंज संतोष जायसवाल, चौक महराजगंज संगीता देवी, परतावल महराजगंज प्रियंका गुप्ता, मथौली कुशीनगर नवरंग सिंह, फालिजनगर कुशीनगर शत्रुधन शाही, सुकरौली कुशीनगर राजनीति कश्यप, बढ़नी सिद्धार्थनगर सुनील अग्रहरि, शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर उमा अग्रवाल, अजमतगढ़ आजमगढ़ ललिता साहनी, मधुवन मऊ आरती मल्ल, उरूवा गोरखपुर रामफेर कन्नौजिया बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी परिवार में सम्मिलित होने वाले ब्लॉक प्रमुखों में उरूवा प्रयागराज आरती गौतम, करछना प्रयागराज सरोज द्विवेदी, चाका प्रयागराज अनिल सिंह पटेल, कोंराव प्रयागराज मुकेश कोल, फतेहगंज पश्चिम बरेली सत्येन्द्र यादव, भोजीपुरा बरेली योगेश पटेल, बागंरमऊ उन्नाव सुनीता दिवाकर (सपा), उन्नाव ज्ञानेन्द्र सिंह (सपा), सीयर बलिया आलोक सिंह, बांसडीह बलिया सुशीला देवी, लार देवरिया अनुभा सिंह, भलुअनी देवरिया छददू यादव, मिर्जापुर लालगंज फिरती देवी (सपा) सहित विभिन्न ब्लॉक प्रमुखों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही 150 से अधिक नगर निगम के पार्षदों, जिला पंचायत सदस्यों सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास की नीति पर चलने का संकल्प लेते हुए अपने समर्थकों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए। देश व प्रदेश में भाजपा का निरन्तर बढ़ता जनाधार-भूपेन्द्र चौधरी