Saturday, April 27, 2024
Advertisement
Home सियासत

सियासत

भारतीय सियासत ने अजीब हाल कर दिया है मानव क़ौम का। आज़ादी से पहले उसका सिर्फ एक ही दुश्मन था। जिससे वतन को आज़ाद कराने के लिए क़ौम के हज़ारों बेटों ने अपनी जानों के नज़राने पेश किये थे। अपने मुल्क़ को अंग्रेजी हुकूमत से आज़ाद करके की दम लिया था। सोचा था अब दुश्मन चले गए। अब देश में अमन कायम होगा।उन्नति एवं तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

देश में भाईचारे का माहौल होगा। आजादी के 75 सालों के बाद वही खुद को अपने ही देश मे सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। बचपन से हम ये बात सुनते आए हैं हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में हैं भाई भाई। मगर इस बात को सियासत नही मानती। क्या सियासत चाहती है कि नफरत का परचम बुलंद रहे? सियासत में विरासत के सहारे चुनावी जंग लडऩे की बात नई नहीं है।

विरासत की सियासत पर राजनीतिक दलों का भरोसा पहले के मुकाबले बढ़ा है।विरासत की राजनीति लगभग सभी प्रमुख दल खेला करते हैं। आज भारतीय सियासत की व्यवस्था बदली नज़र आती है। हमारे यहां संविधान में संसदीय शासन की व्यवस्था की गई है। विधायिका,कार्यपालिका और न्यायपालिका के मध्य शक्तियों एवं कार्यों का विभाजन है। हमारे यहाँ कानून निर्माण में विधायिका सर्वोच्च है।

आज राज्यों में विधायिका और कार्यपालिका की पूरी शक्ति मुख्यमंत्रियों में ही समाहित हो गई हैं। हमारे देश में पार्टी नहीं अपितु चेहरों का शासन हो रहा है। जैसे शिवराज सरकार,अखिलेश सरकार,कमलनाथ सरकार, योगी सरकार, रमन सरकार, खट्टर सरकार।यह नई राजनीतिक संस्कृति एक बड़ा संवैधानिक नुकसान भी कर रही है। धीरे-धीरे यह राज्यों में विधायिका का महत्व कम कर रही है।

भाजपा सरकार में योजनाएं बनते ही भ्रष्टाचार शुरू
नहीं लोकतंत्र बचा-अखिलेश यादव

Breaking News

भाजपा सरकार ने हर वर्ग को दिया धोखा-अखिलेश यादव

0
भाजपा सरकार ने हर वर्ग को दिया धोखा-अखिलेश यादव
अब मथुरा की ओर बढ़ चले हैं-योगी

अब मथुरा की ओर बढ़ चले हैं-योगी

0
काशी और अयोध्या के बाद अब हम मथुरा की ओर बढ़ चले हैं। मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद में चुनावी जनसभा को किया संबोधित। सीएम ने...
कांग्रेस के समय आत्महत्या करते थे किसान-योगी

कांग्रेस के समय आत्महत्या करते थे किसान-योगी

0
कांग्रेस के समय किसान आत्महत्या और भ्रष्टाचारी ऐश करता था। हाथरस से भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान 'वाल्मीकि' के लिए मुख्यमंत्री ने की जनसभा। आरोपः...
ईवीएम पर सवाल उठाने वाले लोटते थे बैलेट-योगी

ईवीएम पर सवाल उठाने वाले लोटते थे बैलेट-योगी

0
ईवीएम पर सवाल उठाने वाले वही लोग हैं जो कभी बैलेट लूटा करते थे। सीएम योगी ने ईवीएम और गोमांस मामले पर कांग्रेस और...

भाजपा के लिए चुनाव घोषणा पत्र कागज का टुकड़ा-लौटनराम निषाद

0
भाजपा के लिए चुनाव घोषणा पत्र कागज का टुकड़ा-लौटनराम निषाद