मुख्यमंत्री ने हेल्थ वॉरियर पोर्टल का किया शुभारम्भ

92
  • मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के उदघाटन समारोह के अवसर पर हेल्थ वॉरियर पोर्टल का बटन दबाकर शुभारम्भ किया
  • प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में यह एक पवित्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान शुरू किया जा रहा
  • कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा 72,000 निगरानी समिति गठित की गई
  • उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होने के बावजूद कम आबादी वाले राज्यों की तुलना में कोरोना को नियंत्रित करने में सफल रहा
  • कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे देश का जो मार्गदर्शन किया उसका परिणाम है कि विश्व के विकसित देशों की तुलना में देश की स्थिति बहुत अच्छी है
  • उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक कोरोना टेस्ट व सर्वाधिक वैक्सीन लगाने वाला राज्य है
  • प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना प्रबन्धन की जो रणनीति अपनाई गई उसकी सराहना डब्ल्यू0एच0ओ0 जैसी वैश्विक संस्था तथा देश की नीति आयोग जैसी बड़ी संस्था ने की
  • वैश्विक महामारी के दौरान भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक दल था, जिसने पूर्ण सेवा भाव के साथ कार्य किया
  • प्रधानमंत्री के सतत मार्गदर्शन का परिणाम रहा है कि कोरोना महामारी के दौरान देश को मात्र 09 माह में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई गई

लखनऊ।  आज अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के उदघाटन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेल्थ वॉरियर पोर्टल का बटन दबाकर शुभारम्भ किया। इस पोर्टल के माध्यम से ट्रेनर्स, ट्रेनिंग कैम्प का अभियान संचालित किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में यह एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान शुरू किया जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा 72,000 निगरानी समिति गठित की गई थी। जिसमें ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में 12 सदस्यीय तथा नगरीय क्षेत्रों में पार्षद के नेतृत्व में 10 सदस्यीय समिति गठित की गई। जिन्होंने कोरोना महामारी के नियंत्रण में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया।


उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होने के बावजूद कम आबादी वाले राज्यों की तुलना में कोरोना को नियंत्रित करने में सफल रहा है। प्रदेश में आज 545 एक्टिव केस रह गए हैं। उत्तर प्रदेश की पॉजिटिविटी दर भी अन्य प्रदेशों की तुलना में काफी कम है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे देश का जो मार्गदर्शन किया उसका परिणाम है कि विश्व के विकसित देशों की तुलना में देश की स्थिति बहुत अच्छी है।उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक कोरोना टेस्ट व सर्वाधिक वैक्सीन लगाने वाला राज्य है। प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना प्रबन्धन की जो रणनीति अपनाई गई उसकी सराहना डब्ल्यू0एच0ओ0 जैसी वैश्विक संस्था तथा देश की नीति आयोग जैसी बड़ी संस्था ने की है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कोरोना का पहला मामला आया था, तब प्रदेश में कोरोना टेस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, लेकिन आज सक्रिय प्रयासों का परिणाम है कि प्रदेश में प्रतिदिन 04 लाख कोरोना टेस्ट की क्षमता विकसित कर लिया तथा 02 लाख से अधिक कोविड बेड की सुविधा उपलब्ध है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के नियंत्रण में बचाव व प्रशिक्षण का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक दल था, जिसने पूर्ण सेवा भाव के साथ कार्य किया। प्रवासियों को प्रदेश में उनके गन्तव्य तक पहुंचाने में पार्टी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत प्रदेश में सभी तैयारियां की जा रही हैं। इसके अन्तर्गत पीकू तथा नीकू के पर्याप्त बेड की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गयी है। पीडियाट्रिक, गायनकोलॉजिस्ट तथा पैरामेडिक्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावकों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान भी संचालित किया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत प्रदेश में 15 करोड़ गरीब लोगों को महीने में दो बार राशन वितरित किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से पूरे देश में 80 करोड़ गरीब लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।प्रधानमंत्री के सतत मार्गदर्शन का परिणाम रहा है कि कोरोना महामारी के दौरान देश को मात्र 09 माह में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा देश में 02 लाख राजस्व गांवों में 04 लाख स्वास्थ्य स्वयं सेवकों को अभियान से जोड़ा जा रहा है। इनमें प्रत्येक गांव में 02 स्वास्थ्य सेवक होंगे। जिनमें एक महिला तथा एक पुरुष होंगे। प्रदेश में 02 लाख स्वयं सेवकों की टीम का लक्ष्य रखा गया है। इन स्वास्थ्य सेवकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, भारतीय जनता पार्टी के महासचिव सी0टी0 रवि सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।