उत्तराखंड में ठंड का कहर

115
उत्तराखंड में ठंड का कहर
उत्तराखंड में ठंड का कहर


देहरादून। उत्तराखंड में सर्दी का सितम फिर बढ़ गया है। मैदानी क्षेत्र घने कोहरे के प्रकोप से बेहाल हैं। हालांकि, शुष्क मौसम के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिल रही है और तापमान भी सामान्य है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के ज्यादातर इलाकों में धूप के दर्शन नहीं हो रहे हैं। देहरादून जनपद में धुंध व कोहरे के कारण पारे ने गोता लगाया और अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। बर्फबारी के साथ ही पहाड़ों पर तापमान गिरने का सिलसिला भी जारी है। शीतलहर के बीच में कोहरे ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है।  उत्तराखंड में ठंड का कहर

उत्तराखंड में ठंडी उत्तर पूर्वी हवाओं ने गलन जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है। प्रदेश में औसत न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया है। कुछ स्थानों पर दिन में धूप निकलने पर राहत मिलती है, लेकिन शाम होते ही कड़ाके की ठंड के कारण लोगों को घरों में दुबकना पड़ रहा है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून में भी उथला कोहरा छाए रहने की संभावना। सुबह से ही छाए कोहरे के कारण दृश्यता भी कम है। कोहरे ने प्रदेश में जनजीवन अस्त- व्यस्त कर दिया है।प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और फिलहाल इस ठंड से निजात मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। हालांकि, दोपहर के बाद तेज धूप निकलने से देहरादून में शनिवार को ठंड से राहत महसूस की गई। सुबह के समय देहरादून और आसपास के क्षेत्र में कोहरा छाया रहा, लेकिन दोपहर के बाद तेज धूप निकली। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहा है। पौड़ी और नैनीताल में धूप निकलने से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। देहरादून में कोहरे का कहर

देहरादून में सामान्य से कम तापमान

देहरादून में शनिवार को तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 17.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य स्थिति डिग्री अधिक 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 11.9 और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार को हरिद्वार और उधम सिंह नगर में अत्यधिक कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि देहरादून में भी पुतला कोहरा छाया रहेगा। उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा।

बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी

कड़ाके की ठंड के बीच बिजली कटौती से भी लोग परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 6 घंटे की कटौती हो रही है जबकि कस्बों के साथ ही शहरी इलाकों में तीन से चार घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। प्रदेश में इस महीने पहली बार बिजली की मांग 4.9 करोड़ यूनिट के पार पहुंच गई है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में चार से पांच घंटे बिजली की कटौती हो रही है। जबकि छोटे कस्बों में तीन से चार घंटे की कटौती के कारण लोगों के साथ-साथ उद्योगों को भी भारी परेशानी झेल्ली पड़ रही है। उत्तराखंड में ठंड का कहर