कांग्रेस का नारी न्याय

43
कांग्रेस का नारी न्याय
कांग्रेस का नारी न्याय

कांग्रेस पार्टी ने आज सत्ता में आने पर महिलाओं को पांच गारंटी देने का वादा किया है। लोकसभा चुनाव में महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने बड़ा वादा दिया है। कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी का ऐलान किया है, जिसके तहत महिलाओं के लिए पांच वादे किए गए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा-आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि वादे पूरे करने का हमारा 1926 से लेकर अब तक का रिकॉर्ड है। जब हमारे विरोधियों का जन्म हो रहा था, तब से हम घोषणापत्र बना रहे हैं और उन्हें पूरा कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपना आशार्वीद देने की भी अपील की. खरगे ने कहा, ‘आप सब अपना आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को देते रहिए और लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस लड़ाई में हमारा हाथ मजबूत करिए।’

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का ऐलान करना शुरू कर दिया है। महिलाओं को ध्यान में रखकर कांग्रेस ने ‘नारी न्याय’ गारंटी का ऐलान किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार (13 मार्च) को ‘नारी न्याय’ गारंटी का ऐलान करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिलाओं को केंद्र सरकार की नौकरियों में आधा हक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर 5 घोषणाएं की गई हैं।

महालक्ष्मी: गरीब परिवार में एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए।

आधी आबादी, पूरा हक़: केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों में आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा।

शक्ति का सम्मान: आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा।

अधिकार मैत्री: सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री नियुक्त करेंगे जो महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देंगे और इन अधिकारों को लागू करने में मदद करेंगे।

सावित्री बाई फुले हॉस्टल: केंद्र सरकार देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी करेगी, प्रत्येक जिले में कम से कम एक हॉस्टल होगा। कांग्रेस का नारी न्याय