गौशालाओं में भूसे के नाम पर हुआ भ्रष्टाचार-पूर्व मुख्यमंत्री

96

खिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता झूठ बोलते हैं। जनता को झूठे सपने दिखाएं लेकिन काम कुछ नहीं किया। मिसाइल बनाने का वादा करने वालों ने आज तक एक माचिस भी नहीं बनाई है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हो गई। नौजवानों की नौकरियां छिन गई। किसान बर्बाद हुआ है। किसानों की फसलों की लूट हुई है। गौशालाओं में हजारों करोड़ के बजट की लूट हो गई। भाजपा सरकार में गौशालाओं के लिए भूसे के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ है।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज में कई जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और गठबंधन के सहयोगी दलों के प्रत्याशियों  को विधानसभा चुनावों में भारी मतों से जिताने की पुरजोर अपील की। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और जनता की परेशानी बढ़ाई है। भाजपा झूठ बोलने वाली और नफरत फैलाने वाली पार्टी है। भाजपा शासन में विकास कभी नहीं हो सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने जनता का आव्हान किया कि वह भाजपा वालों की जमानत जब्त करा दें। ऐसा नहीं हुआ तो फिर क्या जिताया? उन्होंने कहा कि यह चुनाव आगे की पीढ़ी के भविष्य के लिए भी है। लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। भाजपा का हर फैसला जनता पर भारी पड़ रहा है। नोटबंदी, जीएसटी से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है।सपा की सरकार में विकास का काम होता है, और नौजवानों को नौकरी रोजगार दिया जाता है। भाजपा के लोग गर्मी निकालने की बात करते है। हमारा वादा है कि सपा सरकार में नौकरियां निकालेंगे। प्रदेश में सरकारी विभागों में 11 लाख पद खाली हैं। हम भर्ती निकालकर नौजवानों को नौकरी देंगे। आईटी के क्षेत्र को बढ़ाएंगे। 22 लाख नौकरी और रोजगार का सृजन करेंगे। पुलिस विभाग में भर्ती निकालकर नौजवानों को वर्दी पहनाएंगे। तीन काले कानून लाकर भाजपा सरकार ने किसानों को तबाह करने की साजिश रची। किसानों ने तीन काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया। आंदोलन में 700 किसान शहीद हुए। भाजपा सरकार और उनके लोगों ने किसानों के साथ जो दुर्व्यवहार किया है उसके लिए किसान और नौजवान भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा।


   अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पहले चरण से लेकर आखिरी चरण तक जनता ने भाजपा का सफाया करना तय कर लिया है। जनता अभूतपूर्व बदलाव करने जा रही है। इसीलिए भाजपा नेताओं की भाषा बदल गई है। इनसे सावधान रहना है। झूठ बोलना और झूठे वादे करना, जनता को धोखा देना यही इनका काम है।श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, छात्रों से जो वादे किए थे उसे पूरे नहीं किए। ना किसानों की आय दुगनी हुई, ना नौजवानों को नौकरी मिली, ना छात्रों को लैपटॉप मिला। भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ बोलते हैं, बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं, और सबसे बड़े नेता सफेद झूठ बोलते हैं। आज डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, सरसों का तेल सब कुछ महंगा हो गया है। कोरोनाकाल में भाजपा सरकार की लापरवाही से बड़ी संख्या में लोगों की जानें गई। अगर लोगों को ऑक्सीजन, दवा और बेड मिल गया होता तो काफी लोगों की जानें बच जाती। किसानों की फसल छुट्टा जानवर और सांड बर्बाद कर रहे हैं। इस सब की जिम्मेदार भाजपा सरकार है।


  सपा सरकार बनने पर गरीबों को 5 साल तक राशन देंगे। 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त होगी। किसानों की सिंचाई पूरी तरह से मुफ्त होगी। जातीय जनगणना करा कर सभी को उनकी जनसंख्या के अनुपात में हक और सम्मान दिया जाएगा। कानून व्यवस्था तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। हर वर्ग को न्याय और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होगी।अखिलेश यादव ने फाजिलनगर से प्रत्याशी पूर्व मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य को बड़ा नेता बताते हुए कहा कि वे हमारे साथ आए है, इन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। श्री मौर्य के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पहले हमें जवाब देना पड़ता था। पहले हम और श्री मौर्य आमने-सामने बैठते थे अब साथ बैठेंगे। श्री मौर्य का सम्मान होगा।


  स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने भाषण में श्री अखिलेश यादव का अगला मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि प्रदेश में परिवर्तन का तूफान चल रहा है। भाजपा का सूपड़ा साफ हो रहा है। भाजपा के लोग ढोंगी है। उनका चरित्र दोहरा है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सबका विनाश किया। किसानों ने इनका साथ दिया तो उन्हें बर्बाद कर दिया।अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने फैसला ले लिया है कि बाबा जी को मठ में भेज देंगे। भाजपा के लोग हमारे और आपके बीच खाई पैदा करते है। यह वही लोग हैं जो मलाई खा रहे हैं। समाजवादी सरकार बनने पर सबसे पहले जातीय जनगणना कराकर सबको आबादी के हिसाब से हक़ और सम्मान देने का काम करेंगे।