भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी-डिम्पल यादव

36
भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी-डिम्पल यादव
भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी-डिम्पल यादव

राजेन्द्र चौधरी

डिम्पल यादव ने मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए एक-एक वोट समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन को देने की अपील की है। डिम्पल यादव ने कहा है कि यह लोकसभा का चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेगा। भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी है। इसने बहुत भ्रष्टाचार किया है। संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग कर चंदे की वसूली की। कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी वसूली की है। ये चंदे की लूट करने वाले लोग है। भाजपा सरकार ने दबाव डालकर सरकारी कर्मचारियों और लोगों को वैक्सीन लगवाई लेकिन उसके साइड इफेक्ट के बारे में कुछ नहीं बताया गया था। जो वैक्सीन नहीं लगवा रहा था उसे दफ्तरों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर प्रतिबन्धित कर दिया गया था। अब कोरोना की वैक्सीन को लेकर जो रिपोर्ट आयी है वह बेहद गंभीर है। भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी-डिम्पल यादव

डिम्पल यादव ने कहा कि यह लोकसभा का चुनाव दो राजनीतिक विचारधाराओं के बीच है। इस चुनाव में एक ओर भाजपा है जो कि गरीबों का हक सम्मान और आरक्षण छीन रही है। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन है जो कि गरीबों, महिलाओं, छात्र-नौजवानों, व्यापारियों, मजदूरों अल्पसंख्यकों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे है। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने है। भाजपा की नीति और नीयत दोनों पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और महिला विरोधी है। भाजपा संविधान में दी गई आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहती है। वह बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के बनाये संविधान को भी बदलना चाहती है। भाजपा राज में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बहुत बढ़ी है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी की जनता विकास चाहती है। समाजवादी सरकार में ही यहां विकास कार्य हुए थे। नेताजी का यहां के लोगों से भावनात्मक पारिवारिक रिश्ता रहा है। यही हमारी ताकत है। भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी-डिम्पल यादव