UP की सभी सीटें जीत रही भाजपा-उपमुख्यमंत्री

38
UP की सभी सीटें जीत रही भाजपा-उपमुख्यमंत्री
UP की सभी सीटें जीत रही भाजपा-उपमुख्यमंत्री

हिमांशु दुबे

झांसी। झांसी में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा की नामांकन सभा को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बोधित किया तथा बरेली में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बूथ विजय का मंत्र सौंपा। श्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता से हमने वादा किया था कि ‘‘गुंडागर्दी नहीं रहेगी, अमनचैन का शासन होगा, जेल के अन्दर गुंडे, माफिया होंगे, इतना सख्त प्रशासन होगा‘‘। आपने भाजपा की सरकार बनायी और हमनें यह करके दिखाया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में काशी से झांसी तक,गाजियाबाद से गाजीपुर तक,सोनभद्र से सहारनपुर तक बस यही प्रचलित था कि सपाईयों का एक ही नारा,हर खाली प्लाट हमारा। जिस गाड़ी में सपा का झंडा,उस गाड़ी में बैठा गुंडा। उन्होंने कहा कि माफिया की मौत पर फातिहा पढ़ने के लिए जाने वाले अखिलेश यादव का नाता सिर्फ गुंडो,माफियाओं,खनन माफियाओं, शराब माफियाओं तथा नकल माफियाओं से है। UP की सभी सीटें जीत रही भाजपा-उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले आतंकवादी देश में कहीं भी धमाका करके हमारे नागरिकों की हत्या कर जाते थे। लेकिन जैसे ही जनता ने कमल का बटन दबाया आतंकवाद का अंत भी हो गया और पाकिस्तान के अन्दर घुसकर पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम भी किया गया। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर से 370 समाप्त होने के बाद लाल चौक पर भी और हर घर में भी शान से तिरंगा फहरा रहा है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आप अबकी बार 400 पार करिए पाक अधिकृत कश्मीर में भी तिरंगा फहराएगा।

श्री मौर्य ने कहा कि देश में 80 करोड़ लोगों तक निःशुल्क राशन पहुंच रहा है। हर घर तक नल से जल पहुंच रहा है और केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना के पूरा होते ही बुन्देलखण्ड के हर खेत तक पानी पहुंचेगा। सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग घबराए हुए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा जीत रही है। देश व प्रदेश मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के पथ पर आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत का संकल्प लेकर देश ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय कर लिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दो चरणों के चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया है। साईकिल पंचर हो गई, हाथी पस्त हो गया और जनता ने हाथ को मरोड़कर चुनावी मैदान से बाहर कर दिया। सपा बसपा कांग्रेस तीनों ही आईसीयू में हैं, इनको आक्सीजन नहीं देना है। विरोधियों की हालत पतली है, वह सिर्फ बयानबाजी कर रहे है। UP की सभी सीटें जीत रही भाजपा-उपमुख्यमंत्री