धर्मवीर प्रजापति की महामहिम से शिष्टाचार भेंट

132
धर्मवीर प्रजापति की महामहिम से शिष्टाचार भेंट
धर्मवीर प्रजापति की महामहिम से शिष्टाचार भेंट

धर्मवीर प्रजापति ने नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर बंदियों द्वारा बनाये गए उपकरण भेंट कर कारागार व होमगार्ड विभाग के अभी तक हुए कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हार्दिक आभार।कारागार मंत्री ने राष्ट्रपति जी को जेलों में निर्मित उत्पाद भेंट की,एवं विभागीय विषयों पर चर्चा की।

लखनऊ। भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से आज राष्ट्रपति भवन में उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगाडर््स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति ने शिष्टाचार भेंट की और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने मुलाकात के दौरान अलीगढ़ जिला जेल में बंदियों द्वारा निर्मित लकड़ी का शिवलिंग,बांसुरी, ओम की आकृति, मथुरा जिला जेल में निर्मित साड़ियां, भगवान कृष्ण की पोशाक, इसी प्रकार लखनऊ जिला जेल में निर्मित दीवाल पर बंदियों द्वारा उकेरी गयी कलाकृति, गाजियाबाद जिला जेल में निर्मित कृष्ण भगवान की फोटो इत्यादि भेंट की। साथ ही विभिन्न जेलों में निर्मित उत्पादों की जानकारी भी दी। कारागार मंत्री ने मुलाकात के दौरान 1 वर्ष के कार्यकाल में 50 से अधिक जेलों में बंदियों से किए गए संवाद का व्यक्तिगत अनुभव भी राष्ट्रपति जी से साझा किया ।इस दौरान उन्होंने जेलों में सुधार संबंधी अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं राष्ट्रपति जी के विचारों, अनुभवों को गंभीरतापूर्वक सुना।

कारागार मंत्री ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश की जेलों में अंग्रेजों के समय से चले आ रहे जेल मैनुअल में बदलाव सहित बहुत सारे अन्य सुधार एवं कार्य किए गए हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने रक्षाबंधन, करवा चौथ, भैया-दूज का त्यौहार मनाया।जेल मैनुअल की व्यवस्था अनुसार उन्हें सुविधाएं भी मुहैया कराई गयी। जेलों में बंदियों को कौशल विकास से जोड़कर हुनरमंद बनाया जा रहा है एवं उनके निर्मित उत्पादों को ओडीओपी से भी जोड़ा जा रहा है ,जिससे कि बंदी आत्मनिर्भर बनें,और जेल से निकलकर स्वरोजगार खुद को जोड़ सकें। कारागार मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्गदर्शन में कारागार और होमगार्ड विभाग में लगातार सुधार हो रहा है और सच्चे मायनों में उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन रहा है। धर्मवीर प्रजापति की महामहिम से शिष्टाचार भेंट