ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन की शादी में उमड़ा जनसैलाब

268
ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन की शादी में उमड़ा जनसैलाब
ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन की शादी में उमड़ा जनसैलाब

ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन की शादी में उमड़ा जनसैलाब, पांचों विधानसभा की जनता ने प्रीतिभोज में सरीख होकर वर वधु को दिया आशीर्वाद।

धर्मेन्द्र यादव

अयोध्या। शेर ए पूर्वांचल कहे जाने वाले अयोध्या जिले से लगातार 3 बार सांसद व 7 बार विधायक रहे गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले बाबू जी के नाम से कई जिलों में प्रसिद्ध सपा संस्थापक के बेहद करीबियों में गिने जाने वाले स्वर्गीय मित्रसेन यादव के सुपुत्र पूर्व विधायक पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के ज्येष्ठ पुत्र हरिंटीन गंज के ब्लाकप्रमुख अंकुर सेन यादव की शादी में उमड़ा। अयोध्या जिले के पांचों विधानसभा ( रुदौली,बीकापुर,मिल्कीपुर,गोसाईगंज,अयोध्या ) का जनसैलाब। आपको हम बता दे कि पूर्व राज्यमंत्री के ज्येष्ठ पुत्र अंकुर सेन यादव एक सम्मानित बड़े राजनीतिक घराने से आते हैं। इनकी शिक्षाएं दिल्ली यूनिवर्सिटी से हुई है। अंकुर सेन यादव ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई पूरी की है। अब सिविल जज की तैयारी में लगे हैं। अंकुर सेन यादव की शादी बिहार के सबसे दिग्गज घराने गरीबों,शोषितो,वंचितों के मसीहा कहे जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक लालू प्रसाद यादव की पत्नी के सगे भाई की बेटी नेहा यादव यानी की लालू प्रसाद यादव के साले पूर्व सांसद / पूर्व विधायक साधु यादव की बेटी के साथ हुआ है। ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन की शादी में उमड़ा जनसैलाब

ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन की शादी में उमड़ा जनसैलाब

साधु यादव बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व तेज प्रताप यादव के सगे मामा है। ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन की शादी साधु यादव की बेटी नेहा यादव के साथ हो जाने के बाद सेन परिवार का रिश्ता बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से जुड़ गया है। दिल्ली में सगाई और लखनऊ में तिलकोत्सव के बाद अयोध्या के नीलकंठ मैरिज लॉन में आयोजित प्रीति भोज में पहुंची कई दिग्गज हस्तियां जिसके बाद लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल हुई तेज। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता एम.एल.सी. राजेश यादव राजू,आई.पी.एस पुलिस अधिकारी डी.आई.जी. अरविन्द सेन यादव, पीताम्बर सेन यादव, पूर्व राज्यमंत्री आनन्द सेन, मौजूदा जिलापंचायत इन्दु सेन यादव, विनोद कुमार लोधी, जिला पंचायत बलराम यादव, जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर यादव , विनोद कुमार लोधी, राष्ट्रीय प्रसार टीवी जर्नलिस्ट जिला मुख्य पत्रकार अमर चन्द्र यादव, ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन यादव , चेयर मैन जब्बार अली जैसे हजारों लोग उपस्थित रहे। ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन की शादी में उमड़ा जनसैलाब