होली पर अलर्ट रहें डॉक्टर-उपमुख्यमंत्री
होली पर अलर्ट रहें डॉक्टर-उपमुख्यमंत्री

DCM का अखिलेश पर हमला

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा के राज्य मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि विगत 5 मार्च को 9 विपक्षी पार्टियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को पत्र लिखकर केन्द्रीय जांच एजेंसियों के दुरूपयोग के आरोप लगाये और इस पत्र में केन्द्र सरकार पर भी कई तरह के अनर्गल आरोप लगाये गये थे। उन्होंने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखने पर सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी सहित अन्य प्रमुख विपक्षी नेताओं की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखने वाले यह नेता और दल खुद कई तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

जांच एजेंसियों और केन्द्र सरकार पर आरोप मढ़कर यह अपने भ्रष्टाचार को छिपाना चाहते हैं। इन पार्टियों के कई नेता या तो जेल में हैं या बेल पर हैं। श्री पाठक ने सवाल किया कि क्या यह पार्टियां भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही नहीं चाहती? क्या यह पार्टियां भ्रटाचारियों को बचाना चाहती हैं? उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई एजेण्डा नहीं है, जबकि मोदी जी के नेतृत्व में देश और उनके मार्गदर्शन में विभिन्न प्रदेशों में भाजपा की सरकारें सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ जन कल्याण और विकास के कार्य कर रहीं हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने प्रधानमंत्री जी को लिखे पत्र पर अपने हस्ताक्षर किये हैं, जिनका पूरा शासन ही आकंठ भ्रष्टाचार और अराजकता का परिचायक रहा था। समाजवादी पार्टी जब-जब सत्ता में रही, राज्य में जनधन की लूट हुई, जमकर भ्रष्टाचार हुआ।


उन्होंने कहा कि यदि भ्रष्टाचारियों को कोई पुरस्कार मिलता तो सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार भूषण की उपाधि मिली होती। श्री पाठक ने सपा सरकार में हुए घोटालों की याद दिलाते हुए कहा कि सपा शासन काल में गोमती रिवर फ्रंट घोटाला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा भूमि आवंटन में घोटाला, राशन घोटाला, खनन घोटाला, लैपटॉप घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, जल निगम भर्ती घोटाला, समाजवादी पेंशन घोटाला, लोकसेवा आयोग-अधीनस्थ चयन सेवा आयोग में हुए घोटाले, एम्बुलेंस घोटाला, पशुपालन चारा घोटाला व अन्य कई घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि सपा शासनकाल में हुए घोटालों की लम्बी फेहरिस्त है। श्री पाठक ने कहा कि अब जब जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से इन घोटालों की जांच में आगे बढ़ रही हैं तो कई लोगों के मन में भय उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिना भेद-भाव के पारदर्शी ढंग से काम कर रही है। विपक्षी दल के नेताओं के झूठ और उनकी मंशा का सच जनता भली-भांति समझती है। उन्होंने कहा आज जन-जन का विश्वास मा0 प्रधानमंत्री जी श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और भाजपा पर है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बयान को लेकर सपा ने योगी सरकार पर पलटवार किया है। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर से ट्वीट कर जमकर निशाना साधा है। पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि यूपी सरकार में भ्रष्ट और घूसखोर मंत्री  समाजवादी पार्टी पर झूठे आरोप लगाया रहे हैं। जबकि इस निकम्मे के स्वास्थ्य मंत्रित्वकाल में अस्पतालों में दवाएं ,स्ट्रेचर ,व्हील चेयर ,बेड तक नहीं मिलते ,अस्पतालों में डॉक्टर्स नहीं है। ये वसूली के लिए दौरे करते है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश ने आज प्रेस वार्ता कर समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि  पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत नौ प्रमुख विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर भ्रष्टाचार के लिए कोई पुरस्कार हो तो उसे अखिलेश को दिया जाना चाहिये।

READ MORE-दलित पत्रकारिता के आयाम

उपमुख्यमंत्री ने रिवरफ्रंट घोटाला, नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा जमीन घोटाला, राशन घोटाला और खनन घोटाला समेत विभिन्न मामलों का जिक्र करते हुए व्यंग्य किया, “भ्रष्टाचार करने के लिए अगर कोई पुरस्कार है तो यह सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिया जाना चाहिए।” इस सवाल पर कि कितने मामलों में अखिलेश यादव के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हुए हैं, उपमुख्यमंत्री ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, मगर उन्होंने कहा, “हमारी सरकार पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कानून का राज स्थापित कर रही है।


इस सवाल पर कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने पिछले छह साल के कार्यकाल के दौरान इन घोटालों में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की, पाठक ने कहा, “हमें घोटालों में सजा दिलाने की जल्दी नहीं है। हम एक-एक घोटाले में कार्रवाई करेंगे।” इस बीच, सपा विधायक मनोज पांडेय ने उपमुख्यमंत्री के इस आरोप का जवाब देते हुए कहा, ”हम विपक्ष में हैं और भाजपा सत्ता में है। अगर कोई घोटाला हुआ है तो भाजपा जांच करा सकती है।” पांडेय ने कहा कि राज्य के पिछले बजट का सिर्फ 20 प्रतिशत हिस्सा ही खर्च किया गया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फिजूल के बयानों के जरिये लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दों से हटाना चाहती है। DCM का अखिलेश पर हमला