वान्छित अभियुक्त गिरफ्तार

107

थाना कोतवाली मे वान्छित अभियुक्त को पनियरा पुलिस ने किया गिरफ्तार,कब्जे से 01 अदद नाजायज देशी असलहा मय 01अदद जिन्दा कारतूस बरामद।

सुनील कुमार पाण्डेय


महराजगंज – पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17-02-2021 को थानाध्यक्ष उ0नि0 स्वतंत्र कुमार सिंह मय हमराह कर्म0गण के साथ दौरान देखभाल में मामुर थे की जरिये मुखबिर खास प्राप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति बभनौली चौराहे आ रहा है,जो विभिन्न चोरी के मामले मे वान्छित है ।

सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, अभियुक्त-संतोष पुत्र रामरतन नि0 ब्रहंमपुर तिउराईन टोला थाना पनियरा को बभनौली चौराहे से समय करीब 09.20 बजे सुबह पुलिस हिरासत मे लिया गया, तथा जामा तलाशी मे उसके पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर, बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 065/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर कारण गिरफ्तारी बताते हुये विधिक कार्यवाही कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।


पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0- 592/19, धारा- 379
  2. मु0अ0सं- 62/21, धारा- 379
  3. मु0अ0सं0- 65/21, धारा- 3/25
    गिरफ्तार अभियुक्त-
  4. संतोष पुत्र रामरतन नि0 ब्रहंमपुर तिउराईन टोला थाना पनियरा पुलिस टीम-
    1. उ0नि0 स्वतंत्र कुमार सिंह थाना पनियरा जनपद महराजगंज।
    2. हे0का0 अभय कुमार थाना पनियरा जनपद महराजगंज।
    3. का0 अजीत यादव थाना पनियरा जनपद महराजगंज।
    4. का0 शीतला थाना पनियरा जनपद महराजगंज।