राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बने धारा सिंह यादव

87

लखनऊ। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनिवास यादव ने यूनियन की सक्रियता बढाने के लिए यूनियन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए धारा सिंह यादव को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाया है।इसके साथ संगठन से लोगों को जोड़ने के लिए दो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दो राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया ।

राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम निवास यादव ने बताया कि राष्ट्रीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूलचंद यादव एवं जिला अध्यक्ष लवकुश यादव की सहमति से बलिराम वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजकुमार लोधी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,अवधेश प्रताप सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, वीरेंद्र कुमार रावत राष्ट्रीय महामंत्री, धारा सिंह यादव ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किये गये। जिनके मनोनयन पर जिला अध्यक्ष लवकुश यादव जिला मीडिया प्रभारी पंचदेव यादव तथा डा0 अनूप सिंह अनिल जैसवाल द्वारा बधाई दी गयी ।