उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे शाहलाल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

183
उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे शाहलाल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे शाहलाल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे शाहलाल। हर शनिवार को कराया जाता है सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता।

पंकज यादव

अयोध्या/रुदौली। जनपद अयोध्या के रुदौली मवई ब्लॉक के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे शाहलाल मिया पुरवा चौराहे के पास है। हर शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराया जाता है जिससे बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाया जा सके विद्यालय में स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था है।बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक के माध्यम से भी शिक्षा प्रदान कराया जाता है। तरह-तरह खेल एवं व्यायाम भी कराया जाता है। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को किताबी शिक्षा देने के साथ उनमें सामान्य ज्ञान भी बढ़ाया जाएगा। छात्र-छात्राओं की सप्ताह में एक दिन शनिवार को क्विज प्रतियोगिता कराया जाता है। प्रतियोगिता सामान्य ज्ञान से जुड़ी होगी, जिससे छात्रों में सामान्य ज्ञान विकसित होगा। प्रधानाध्यापक मोहम्मद कलीम ने बताया उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा का स्तर उठाने का कार्य किया जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को नई धार देने का कार्य चल रहा है। विद्यालय में गुरुजी छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम की पुस्तकों के पढ़ाने के साथ उनमें सामान्य ज्ञान बढ़ाने का काम कर रहे है।


मेरे विद्यालय में हर शनिवार को क्विज प्रतियोगिता कराई जा रही है। निपुण भारत मिशन के तहत होने वाली क्विज प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान से संबंधित बहुविकल्प प्रश्नों के उत्तर ही छात्रों को देने होंगे। इससे छात्र-छात्राओं में सामान्य ज्ञान विकसित होगा। सहायक अध्यापिका सबरीन बानो एवं शिक्षक ओंकार नाथ ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय में इस प्रतियोगिता से छात्रों के अंदर किताबी पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान विकसित होगा। प्रधानाध्यापक मोहम्मद कलीम ने बताया की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करने से बच्चों का बेसिक नॉलेज मजबूत होता है। जो की मेरे विद्यालय में हर शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराया जाता है। स्मिता वर्मा, सबरीन बानो, उज्मा बानो, सुरभि पांडे, कान्ती देवी, निधि वर्मा, राहुल श्रीवास्तव, ओंकार नाथ, अनीता देवी, इस प्रतियोगिता में सभी अध्यापक रहे मौजूद। उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे शाहलाल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता