प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब का कल्याण

82
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब का कल्याण
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब का कल्याण

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की नमो एप एवं विकसित भारत अभियान के लिए आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में विकसित भारत एम्बेसडर बनाकर डिजिटल वॉलंटियर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह कार्यशाला में आगामी कार्ययोजना के साथ संवाद किया। नमो एप के केन्द्रीय संयोजक कुलजीत चहल तथा नमो एप टीम के राष्ट्रीय सदस्य शैलेश पाण्डेय ने नमो एप का प्रेजेंटेशन के साथ प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी नमो एप अभियान के क्षेत्र व जिला के प्रभारी तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक सम्मिलित हुए। प्रदेश महामंत्री तथा नमो एप अभियान के प्रदेश प्रभारी संजय राय ने कार्यशाला का संचालन किया। प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला,अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत एवं सुभाष यदुवंश कार्यशाला में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब का कल्याण


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने तीन राज्यों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की विजय की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार गरीब कल्याण के कार्यक्रम, अभियान व योजनाओं से देश के जनमानस का विश्वास भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है। मोदी जी के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास और कार्यकर्ताओं का परिश्रम लगातार भाजपा की विजय के रूप में परिणित हो रहा है। उन्होंने कहा कि संचार क्रान्ति के युग में अपनी बात लोगो तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम नमो एप है। संगठन की प्रदेश इकाई ने नमो एप पर दो करोड़ वॉलंटियर को जोड़कर विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का लक्ष्य लिया है और प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता इस लक्ष्य से आगे निकलेंगे। इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ ही सांसद, विधायक व सभी जनप्रतिनिधि जुडेंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक व्यक्ति जो अपने आस-पास की सकारात्मक कार्यों को दूर-दूर तक प्रसारित करता है वह मोदी जी का विकसित भारत एम्बेसडर है। उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर जनता के दरबार में पहुंच रही है। कांग्रेस, सपा, बसपा सहित तमाम विपक्षी दलों की सरकारों में गरीबों के लिए बनाई गई योजनाओं में भ्रष्टाचार भी हुआ और पक्षपात भी हुआ। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पारदर्शी रूप से बिना पक्षपात के हर योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें सभी आगामी अभियानों की सफलता तथा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटना है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब का कल्याण

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह जी ने कहा कि नमों एप डाउनलोड तथा प्रोफाइल अपडेट करने के पश्चात् विकसित भारत एम्बेसडर बनाने के प्रशिक्षण के लिए आगामी 15, 16 व 17 दिसंबर को जिला स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएगीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के प्रत्येक पदाधिकारी, प्रत्येक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता के मोबाइल में नमों एप डाउनलोड करने के साथ ही स्थानीय नागरिकों के मोबाइल में भी नमों एप डाउनलोड करना है। नमों एप डाउन लोड के साथ ही 100 डे चैलेंज, माइक्रोडोनेशन तथा पार्टी के सभी मोर्चे के कार्य प्रारंभ होगें। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा सेल्फी विद फर्स्टटाइम वोटर, किसान मोर्चा सेल्फी विद किसान सहित सभी मोर्चे अभियान चलाकर नमों एप पर सेल्फी अपलोड करेगें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प से राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने वालों का नमों एप बड़ा प्लेटफार्म बनेगा और इंडिया पॉजिटिव के माध्यम से भारत के परिवर्तन की अद्भुत कहानियां जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।


धर्मपाल सिंह ने संगठनात्मक अभियानों व कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी विधानसभा स्तर पर दीवार लेखन का कार्य प्रारम्भ होगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और हमारी कथनी व करनी की एकरूपता का संदेश समाज में जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को भारत रत्न श्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयन्ती बूथ स्तर पर मनायी जाएगी। पार्टी के द्वारा 26 दिसम्बर वीर बाल दिवस पर गुरू गोविन्द सिंह जी के बेटों के बलिदान पर गोष्ठियां आयोजित की जाएगी। नमों एप के राष्ट्रीय संयोजक कुलजीत चहल एवं नमों एप राष्ट्रीय टीम के सदस्य शैलेश पाण्डेय ने नमों एप का प्रजेटेंशन देते हुए कहा कि नमों एप रेडी टू शेयर, मस्ट रीड, एक्सपैंड द मूवमेंट सहित तमाम फीचर्स तथा दैनिक ट्रैड्स सभी विकसित भारत एम्बेसडर्स को अपडेट रखेगा और उनके कार्यों को बड़ा मंच देगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब का कल्याण