मंडलीय समीक्षा बैठक मे सैकड़ो पत्रकार हुए शामिल

78
मंडलीय समीक्षा बैठक मे सैकड़ो पत्रकार हुए शामिल
मंडलीय समीक्षा बैठक मे सैकड़ो पत्रकार हुए शामिल

धर्मेंद्र यादव

अयोध्या/रुदौली। पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के अयोध्या मंडल उत्तर प्रदेश के मंडलीय समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अथिति राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुशील प्रताप सिंह जी शामिल हुए।पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के पदाधिकारी गणों को संगठन के नीतियों को बताते हुए शीघ्र पत्रकार प्रेस एसोसिएशन को गतशील और मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने संकल्प दिलाया। पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के अयोध्या मंडल के मंडल अध्यक्ष लक्ष्मन यादव तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष अयोध्या सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यह बैठक संपन्न हुआ।बैठक में पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के विस्तार से संबंधित चर्चा हुआ, साथ ही मंडल और जनपद कमेटी को मजबूत बनाने के लिए दिशा निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुशील प्रताप सिंह ने जिलाध्यक्ष अयोध्या,अम्ब्रेश कुमार,जिलाध्यक्ष बाराबंकी ज्ञानचंद सक्सेना और क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह को आईडी कार्ड और मनोनयन पत्र सौंपा। बैठक में सेवानिवृत्ति डीआईजी अरविन्द सेन यादव, पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अयोध्या अम्ब्रेश कुमार, पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के बाराबंकी के जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद सक्सेना जी मोहित यादव अशोक मिश्रा अफरोज खान गोपीनाथ रावत अमर सिंह जगदीश प्रसाद गोस्वामी जेपी श्रीवास्तव पंकज यादव धर्मेंद्र यादव सतीश यादव योगेंद्र यादव अनिल साहू राकेश यादव अनमोल यादव डॉक्टर अनुराग यादव डॉक्टर अजय विजय यादव कुलदीप सुभाष गुरुजी लालजी यादव डॉ अविनाश यादव सचिन यादव संजीव यादव समेत कई अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड सोहावल क्षेत्र के ग्राम सभा बरई कला में किया गया। मंडलीय समीक्षा बैठक मे सैकड़ो पत्रकार हुए शामिल