निर्देशों के बावजूद अवैध स्टैंड

105
निर्देशों के बावजूद अवैध स्टैंड
निर्देशों के बावजूद अवैध स्टैंड

सख्त निर्देशो के बावजूद अवैध स्टैंड संचालन के खिलाफ अबतक मजबूत कार्रवाई नही।पुलिस कमिश्नर के मास्टर प्लान के निर्देशो की धज्जियां उड़ाने में माहिर हुसैनगंज पुलिस जिम्मेदारी नजर ही नही आ रही है। निर्देशों के बावजूद अवैध स्टैंड

एम ए कुरैशी

लखनऊ। अवैध स्टैंड की वजह से शहर में जाम के झाम में रोजाना फंसे राहगीरों के प्रति क्षेत्रीय जिम्मेदारों की हीलाहवाली का मामला बढ़ता ही जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साफ निर्देशों के बावजूद अवैध स्टैंड के खिलाफ बड़े अभियान के नाम पर कागज़ी खेल चल रहा है।अवैध स्टैंड संचालन की वजह से बीच सड़क टैक्सी और को अवैध रूप से खड़ा किया जा रहा है। इनकी मनमानी के जाम के झाम से बेवजह राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद क्षेत्रीय पुलिस के ज़िम्मेदार खामोश है।

पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर ने मातहतों के पेच तो कसे लेकिन अब मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ओसीआर बिल्डिंग के पास अवैध टैक्सी स्टैंड के कारण आये दिन जाम की स्थिति से राजगीर गुजर रहे है। इसके बावजूद पुलिस को अपनी जिम्मेदारी कही नजर ही नही आ रही है। इन अवैध टैक्सी स्टैंड पर कोई कारवाई करने की बजाय जिम्मेदार व्यस्तता का राग अलाप रहे है।

पुलिस कमिश्नर के मास्टर प्लान के निर्देशो की धज्जियां उड़ाने में माहिर हुसैनगंज पुलिस जिम्मेदारी नजर ही नही आ रही है। क्षेत्रीय जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते सरकारी रोड पर अतिक्रमण की स्थिति के बीच अवैध रूप से ठेले और मॉडल शॉप के बाहर बनी हुई अवैध पार्किंग से जाम की समस्या आये दिन बनी हुई है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति और नजरअंदाज का दौर जारी है।

विश्वसनीय सूत्रों द्वारा जानकारी में ज्ञात हुआ है कि अवैध रूप से सड़को पर लगे ठेलो और अवैध पार्किंग से वसूली की जाती है। मॉडल शॉप के बाहर अवैध पार्किंग और सड़को पर मनमाने अंदाज में लगे ठेलो से हर महीने मोटी रकम का रुपया जिम्मेदारों में बंदरबाट किया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतिक्रमण व अवैध स्टैण्ड संचालन पर सख्ती से रोक के लिए 16 मई 2023 को ट्वीट के माध्यम आदेश दिए थे। बावजूद मुख्यमंत्री के आदेशों को हुसैनगंज पुलिस दरकिनार कर अवैध पार्किंग के मामलों में खामोश है। निर्देशों के बावजूद अवैध स्टैंड