भाजपा के कारण विकास अवरूद्ध-अखिलेश

59
भाजपा के कारण विकास अवरूद्ध-अखिलेश
भाजपा के कारण विकास अवरूद्ध-अखिलेश

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के कारण विकास अवरूद्ध है। लोकतंत्र से खिलवाड़ किया जा रहा है और संविधान खतरे में है। जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। अपराध बढ़ रहे हैं, लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। महिलाएं रोज अपमानित हो रही है। जनता का हर वर्ग परेशान है और अब भाजपा से मुक्ति चाहता है। आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में लखनऊ जनपद के नेताओं, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भाजपा को वोट दिया था वे भी अब भाजपा से क्षुब्ध है। भाजपा नेतृत्व ने जितने वादे किए थे एक भी पूरा नहीं किया। किसान, नौजवान, शिक्षक, व्यापारी, अधिवक्ता सभी तो दुःखी हैं। देश- प्रदेश में नफरत और समाज को बांटने वाली गतिविधियां चल रही है। भाजपा के कारण विकास अवरूद्ध-अखिलेश

भाजपा सरकार की उपेक्षा से राजधानी लखनऊ का वैभव भी फीका पड़ता जा रहा है। समाजवादी सरकार में बना गोमती रिवरफ्रंट गुजरात में साबरमती रिवरफ्रंट से ज्यादा शानदार है। लेकिन भाजपा नाले पर रिवरफ्रंट की योजना  की चर्चा कर खुश है। समाजवादी सरकार में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर बना जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) यदि भाजपा राज में बर्बाद न होता तो राजधानी में यह एक शीर्ष बौद्धिक संस्थान होता। परिवहन सुविधा के लिए लखनऊ में मेट्रो रेल जहां तक समाजवादी सरकार में चली थी वहीं तक चलकर रूक जाती है। जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए फोरलेन सड़के, फ्लाईओवर और नए-नए संस्थान समाजवादी सरकार में ही बने थे। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। राजधानी लखनऊ के बड़े संस्थानों में मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। जब राजधानी की यह स्थिति है तो राज्य की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज जनता की निगाह एनडीए-भाजपा के मुकाबले पीडीए-इंडिया पर है। पीडीए में पीड़ित, दलित, अगड़े, पिछड़े, महिलाएं, अल्पसंख्यक सभी शामिल है। भाजपा कुछ वर्गों में सीमित है। इंडिया-पीडीए विकास और लोकतंत्र, समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध है। पीडीए सामाजिक न्याय और जातीय जनगणना की पक्षधर है। भाजपा ने हमेशा पीडीए की उपेक्षा की है। वह आरक्षण को भी खत्म करने की साजिशें कर रही है। इस बार 2024 में राजधानी लोकतंत्र का नया इतिहास रचेगा समाजवादी पार्टी को जिताकर क्योंकि यहां जो भी विकास हुआ है, समाजवादी सरकार में ही हुआ है। भाजपा राज में तो लूट जारी है और भ्रष्टाचार हर ओर पनप रहा है।  


इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, रविदास मेहरोत्रा, डॉ0 मधु गुप्ता, आर.के. चौधरी, डॉ0 रमेश दीक्षित, राज कुमार मिश्रा, जूही सिंह, मीरा वर्धन, जरीना उस्मानी, डॉ0 फिदा हुसेन अंसारी, वंदना मिश्रा, डॉ0 आशुतोष वर्मा, दीपक रंजन, पूजा शुक्ला, अतहर हुसैन, सुशील दीक्षित, फाकिर सिद्दीकी, मुकेश शुक्ला, कामरान बेग, देवेन्द्र सिंह जीतू, शकील नदवी, फखरूल हसन चांद, नवीन धवन बंटी, यामीन खां, पवन मनोचा, एस.के. राय, अनुराग भदौरिया, अनुराग मिश्रा, डॉ0 राज वर्धन, शर्मिला महाराज, रिंकी सिंह, मुन्नी पाल, ममता शर्मा, इकबाल कादरी आदि भी उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव ने इस अवसर पर पासी जयवीर सिंह की थीसिस ‘‘स्टडी ऑफ डिजिटल डिवाइड ऐंड प्रिपेयरनेस फॉर ऑनलाइन टीचिंग ऐट सेकेंडरी टीचर एजूकेशन इंस्टीट्यूशंस‘‘ तथा वरूण शुक्ला की कविता पुस्तक ‘सब्र‘ का विमोचन किया। श्री शुक्ला के साथी अवनीश यादव तथा प्रद्युम्न यादव चंदौली भी मौजूद थे। अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में चयनित और मण्डलीय प्रतियोगिता में पुरस्कृत कु0 कृतिका राजभर (13वर्ष) को भी सम्मानित किया।    भाजपा के कारण विकास अवरूद्ध-अखिलेश