कोमल है कमजोर नहीं नारी शक्ति

151

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के फेज-04 को शारदीय नवरात्र के पर्व पर किया गया शुभारंभ।

पंकज यादव

अयोध्या। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के फेज-04 को शारदीय नवरात्र के पर्व पर किया गया शुभारंभ। (कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण) व शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, जागरुकता हेतु रैली निकाली गयी “मिशन शक्ति” के “फेज-04” के विशेष अभियान के शुभारंभ व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा सम्मानित किए जाने के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति फेज-04 के लखनऊ में शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

“मिशन शक्ति” अभियान के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण रैली को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र अयोध्या, अयोध्या प्रवीण कुमार, श्रीमान जिलाधिकारी अयोध्या नीतीश कुमार व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या राजकरन नय्यर महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें महिला आरक्षी और शिक्षिकाओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। अभियान के अन्तर्गत पुलिस लाइन परिसर व शहर के विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर महिला सश्क्तिकरण के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।


मिशन शक्ति गीत “कोमल है कमजोर नहीं शक्ति का नाम ही नारी है-” ने रैली में समा बांधा तथा नारी सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न बैनर से सजी पुलिस की पीआरवी गाड़ियों एवं दो पहिया वाहनों ने रैली की भव्यता को बढ़ाया, स्कूटी पर सवार महिला पुलिस कर्मियों ने शहर में निकाली रैली। पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण के अन्तर्गत विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेलपलाइन 1930 तथा थानों के सीयूजी नम्बर आदि के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।


“मिशन शक्ति अभियान-फेज 4” के तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या के निर्देशन में समस्त थानों पर गठित एण्टी रोमियों टीम द्वारा शारदीय नवरात्र में क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं के सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार के जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, शारदीय नवरात्र के दौरान सभी पूजा पण्डालों एवं मंदिरों के आस पास महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस कर्मी डियूटी पर नियुक्त रहेंगी ।


उक्त मिशन शक्ति फेज – 4 के शुभारम्भ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सांसद लल्लू सिंह, जनप्रतिनिधिगण व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, आयुक्त महोदय, जिलाधिकारी जनपद अयोध्या, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या व अन्य अधिकारीगण सम्मिलत रहे। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं/छात्राओं व महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिया गया।


सम्मानित होने वाले महिला पुलिस कर्मी व बालिकाएं-


म0उ0नि0 नेहा इसरार खान
म0आ0 दिव्या द्विवेदी थाना पूराकलंदर
म0आ0 पुष्पा को0 अयोध्या
म0आ0 पूर्णिमा पाण्डेय थाना बीकापुर
म0आ0 नीलू शर्मा महिला शिकायत प्रकोष्ठ
म0आ0 समीक्षा यादव थाना इनायतनगर
म0आ0 मोनिका यादव थाना इनायतनगर
म0आ0 ज्योति तिवारी थाना को0 रूदौली
म0आ0 शशिलता यादव महिला थाना
म0आ0 संगीता देवी थाना रौनाही
ऋषिका तिवारी, नेहा वर्मा टेनिस बाल क्रिकेट की राष्ट्रीय खिलाड़ी