फटी पाइप लाइन पर भड़के विधायक

106

विधायक ने किया मां कामख्या धाम मेले का निरीक्षण,फटी पाइप लाइन पर भड़के विधायक।

पंकज यादव

रुदौली/अयोध्या। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर विधायक ने मेले का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विधायक में साफ सफाई दीवाल पर बनी पेंटिंग नालियों से बहते हुए पानी आदि की जानकारी ली।विधायक रामचंद्र यादव ने कहा की आने वाले नवरात्रि के पावन पर्व पर समस्त श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसी के क्रम मा कामाख्या धाम मेले का निरीक्षण किया जा रहा है।जिसमें कई प्रकार की खामियां पाई जा रही है।जिसको ले करके खंड विकास अधिकारी मवई अखिलेश गुप्ता से भी बात की गई है।व रुदौली ईओ से भी इस संबंध में बात की गई है।कि अपने यहां के कर्मचारियों को लगातार मां कामाख्या धाम पर कार्य करने का मौका दें।जिससे की यहां साफ सफाई सुचार रूप से हो सके।

भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने मूर्ति विसर्जन घाट का भी निरीक्षण किया।मूर्ति विसर्जन घाट पर बाढ़ के समय जो भी मिट्टी बाढ़ के कारण ऊपर आ गई थी।उसको तत्काल हटवा करके रास्ता साफ कराने का भी आदेश दिया।विधायक ने रास्ते निरीक्षण करते हुए रास्ते में फटी पाइप लाइन का भी जिक्र किया।विगत वर्षों में जो भी ग्राम सभा में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया है।जिसमें जल निगम के द्वारा जल प्रवाह किया जाता है।वह व्यवस्था किसी भी ग्राम सभा में सुचार रूप से नहीं चल पा रही है।

हाल ही में कामाख्या धाम से गोमती घाट तक पाइप लाइन का कार्य कराया गया है।जिसमें आए दिन पाइप लाइन फटी रहती है।और जल भराव होता रहता है।इसके बारे में भी जल निगम के अधिकारियों से विधायक ने बात की और उन्हें फटकार लगाते हुए बताया कि जल्द ही पाइप लाइन को ठीक किया जाए।जिससे माता के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन ना हो। इस मौके पर विधायक रामचंद्र यादव के साथ भाजपा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।