भारत जोड़ो न्याय यात्रा

77
भारत जोड़ो न्याय यात्रा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा

लखनऊ। जननायक राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ के असम पहुंचने पर भाजपा सरकार द्वारा जननायक राहुल गाँधी को नगांव स्थित शंकर देव मंदिर में दर्शन करने से रोकने के विरोध में तथा उनके काफिले पर हमला किये जाने एवं यात्रा के पोस्टरों को फाड़कर यात्रा को बाधित किये जाने से आक्रोशित कांग्रेसजनों ने आज लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन के माध्यम से आक्रोश व्यक्त किया। प्रदेश प्रवक्ता डॉ उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेसजनों द्वारा ‘‘प्रतिरोध मार्च’’ कर असम की तानाशाही सरकार के तानाशाही कृत्य के विरोध में व्यापक आक्रोश व्यक्त किया गया। आज राजधानी लखनऊ में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी जी के नेतृत्व में लखनऊ स्थित परिवर्तन चौक पर कांग्रेसजनों ने एकत्रित होकर हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर ‘‘राहुल जी संघर्ष करो हम आपके साथ हैं’’ एवं ‘‘राहुल जी के दिवाने कहां चले भाई कहां चले, जेल चले भाई चले’’ के नारों की गूंज के साथ विधानसभा की ओर प्रतिरोध मार्च करते हुए कूच किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिरोध मार्च करते हुए कांग्रेसजनों को भाजपा की पुलिस द्वारा रास्ते में केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर बैरिकेड लगाकर बलपूर्वक रोक दिया गया जिससे आक्रोशित कांग्रेेसजन वहीं धरने पर बैठ गये जहां पर भारी संख्या में तैनात पुलिस एवं कांग्रेसजनों की आपस में झड़प हुई। तद्पश्चात पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेसजनों को सरकारी वाहनों में जबरन बैठाकर ईको गार्डेन ले जाया गया।

उक्त प्रतिरोध मार्च प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री डॉ0 मसूद अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पाण्डेय,  मेजर राणा शिवम सिंह,उ रूद्र दमन सिंह, नरेंद्र गौतम, अमित त्यागी, बृजेन्द्र कुमार सिंह, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, सचिन रावत, राजेश मिश्रा, बी0पी0 सिंह, मोहम्मद शानू, राजेश प्रकाश अवस्थी, महादीन रावत, रामदास दिवाकर, मोहम्मद फैजुद्दीन खान, प्रज्ञा सिंह, रीतू अग्रवाल, सुशीला शर्मा, विभा त्रिपाठी, प्रभाकर मिश्रा, अमित गुरु, आलोक सिंह अनोखे लाल तिवारी, रमाकांत, जय प्रकाश पाण्डेय, रंजीत कुमार, नूर खान, अर्पित पटेल, रामबाबू बाजपेई सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा