संविधान बचाओ-देश बचाओ यात्रा

54
संविधान बचाओ-देश बचाओ यात्रा
संविधान बचाओ-देश बचाओ यात्रा

    संविधान बचाओ- देश बचाओ, पीडीए यात्रा समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती के नेतृत्व में बदायूं आगमन पर चंद्रपाल लीलावती इंटर कॉलेज दातागंज में प्रेम पाल सिंह यादव पूर्व विधायक, अवनीश यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारा जबरदस्त स्वागत करने के साथ कैप्टन हाउस दातागंज ले जाया गया। वहां पर कैप्टन अर्जुन सिंह व सतीश यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख विधानसभा अध्यक्ष ने स्वागत किया। उसके बाद मूसाझाग में आबिद रजा पूर्व विधायक बदायूं,ओमवीर सिंह यादव विधानसभा अध्यक्ष, कालीचरण प्रधान आदि ने किसरूआ में स्वागत किया। माझिया में विजय जाटव, राहुल कुर्मी ने स्वागत किया। उसके बाद दातागंज तिराहे पर तरुण शाक्य ने स्वागत किया। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क जिला अस्पताल के सामने मोर सिंह जाटव, वीरेंद्र जाटव ने स्वागत किया। महाराणा प्रताप चौक कचहरी पर भानु यादव निवर्तमान जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, संतोष कश्यप जिलाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा ने स्वागत किया। संविधान बचाओ- देश बचाओ यात्रा


    लालपुल पर सवाले चौधरी निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिग्रेड मुख्तार अली ने स्वागत किया। उसके बाद नौसेरा फार्म हाउस पर अलाव पर पंचायत में आशीष यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, सुरेश पाल सिंह चौहान महासचिव, हिमांशु यादव विधायक शेखूपुर, अशोक यादव विधानसभा अध्यक्ष शेखूपुर, नाथूराम कश्यप जिलाध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, परवेज अहमद जिलाध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, संतोष कश्यप जिलाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा, मोर सिंह जाटव जिलाध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब वाहिनी,वीरेंद्र जाटव अरुण पटेल ने कार्यक्रम किया।समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 राहुल भारती ने कहा कि भाजपा राम के नाम पर राजनीति कर रही है जिससे विकास कार्य ठप हो गए हैं। जनता त्रस्त है। संविधान बचाओ देश बचाओ का नारा सपा ने इसलिए दिया है कि भाजपा संविधान को समाप्त करने पर तुली है। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट करने में लगी है।

    इसरार चौधरी, हिमांशु यादव विधायक, सपा के प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव कर्म सिंह, राष्ट्रीय महासचिव लाल बहादुर पासी, उपाध्यक्ष चौधरी खेमराज सिंह, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश राजपूत लोधी, सपा के प्रदेश सचिव साजिद अली, पंकज यादव, जाहिद गाजी आदि ने भी संबोधित किया। सम्भल जिला में 22 तारीख को प्रशासन ने संविधान बचाओ- देश बचाओ, समाजवादी पीडीए यात्रा को शाम 4 बजे तक रोके रखा। फिर जिला प्रशासन ने अपनी व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यात्रा को मुरादाबाद की सीमा तक पहुंचाया।       संविधान बचाओ- देश बचाओ यात्रा