पीडीए पखवाड़ा के अंतर्गत जन संवाद

92
पीडीए पखवाड़ा के अंतर्गत जन संवाद
पीडीए पखवाड़ा के अंतर्गत जन संवाद

समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी की अध्यक्षता में समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नवनियुक्त समस्त जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों एवं नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक पीडीए पखवाड़ा के अंतर्गत जन संवाद पंचायत समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर आयोजित की गयी। चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे, क्योंकि ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। समाज के सभी वर्गों को समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाना है। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट करके भाजपा के एनडीए गठबंधन को हरायेगी। समाजवादी पार्टी का पीडीए में दलित समाज सबसे महत्वपूर्ण है, अनुसूचित मोर्चा के अंतर्गत दलित समाज का समाजवादी पार्टी के प्रति बड़ा रुझान है और आपकी जिम्मेदारी भी बड़ी है।

भारतीय जनता पार्टी के अत्याचार के खिलाफ संविधान बचाने की लड़ाई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही एक नेता हैं जो दलित वर्ग का सम्मान बचा सकते हैं उसका संविधान बचा सकते हैं उसके हक और अधिकार बचा सकते हैं इसलिए आप एकजुट रहे और बाबा साहब अम्बेडकर के द्वारा दिए गए संविधान को बचाने की लड़ाई में समाजवादी पार्टी के साथ खड़े हो।चंद्रशेखर ने कहा कि हर समाजवादी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को मतदान से लेकर वोट गिनवाने तक सतर्कता बरतनी है। समय कम बचा है। बूथ स्तर तक जुटना है। इस बार दिन रात एक कर देना है और हर हालत में जीत हासिल करना है। भाजपा उत्तर प्रदेश से 2014 में केन्द्र की सत्ता में आई थी। 2024 में उत्तर प्रदेश से ही भाजपा सत्ता के बाहर जाएगी। भाजपा की पैसे की ताकत जनता के सामने टिक नहीं पाएगी।

चंद्रशेखर ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण आवश्यक है। भाजपा आरक्षण को साजिशन खत्म करना चाहती है। वह संविधान को भी बदलना चाहती है। 2024 के बाद लोकतंत्र पर खतरा है। भाजपा जनता को धोखा दे रही है। हालात अच्छे नहीं है। किसान, नौजवान, महिलाएं सभी परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार चरम पर है। समस्याओं का अंबार लगा है। इनके समाधान के लिए भाजपा के पास समय नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। हर तरफ अपराध का बोलबाला है। चंद्रशेखर चौधरी के नेतृत्व में समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र का वितरण भी किया गया और अपने,अपने जिलों में दलित वर्ग को जोड़ने के सुझाव दिए गए। पीडीए पखवाड़ा के अंतर्गत जन संवाद