आरक्षण को खत्म कर रहा है मोदी सरकार का निजीकरण अभियान-शिवपाल

119

दलितों और पिछड़ों के आरक्षण को खत्म कर रहा है मोदी सरकार का निजीकरण अभियान।

इटावा। ज्यों ज्यों विधान सभा चुनाव जोर पकड़ रहा है शिवपाल सिंह यादव भाजपा सरकार की नीतियों पर हमलावर हो रहे हैं। जसवंत नगर विधान सभा क्षेत्र की समस्याओं के लिए उन्होंने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दूनी करने वालों ने ऐसी नीतियां बनाई कि उसकी आमदनी आधी रह गई है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही आम आदमी की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।


जसवंत नगर विधान सभा क्षेत्र में जनकपुर, रामताल, नगला उदय सिंह, सिरसा, पिहरपुर, कुरावली अंडावली, चक सलेमपुर और भुजबीर सिंह महाविद्यालय में आयोजित सभाओं में उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जसवंत नगर विधान सभा क्षेत्र की जनता से अपार स्नेह मिलता रहा है और यही कारण है कि वह बीते पांच चुनाव जीत चुके हैं।उनकी सभाओं में ब्लॉक प्रमुख मोंटी यादव, धीरज, पवन शर्मा, रविन्द्र तोमर, चंद्रशेखर बीडीसी, रोहित जाटव, मनोज यादव, भुजवीर सिंह यादव, कुमुदेश, सत्यवीर सिंह, राजबहादुर एडवोकेट सहित सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की।