PDA से भाजपा का अंत सुनिश्चित-काजल निषाद

72
PDA से भाजपा का अंत सुनिश्चित-काजल निषाद
PDA से भाजपा का अंत सुनिश्चित-काजल निषाद

PDA की ताकत से जनविरोधी भाजपा सरकार का अंत सुनिश्चित। काजल की ताबड़तोड़ जनसभाओं ने समाजवादी परचम लहराया। PDA से भाजपा का अंत सुनिश्चित-काजल निषाद

अजय सिंह

गोरखपुर सदर लोकसभा के 321-पिपराईच विधान सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का “PDA जनपंचायात कार्यक्रम” आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी गोरखपुर सदर से लोकसभा से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी फिल्म अभिनेत्री काज़ल निषाद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं। काज़ल निषाद ने कहा कि आप लोगों के सहयोग और समर्थन से समाजवादी पार्टी और PDA मिलकर इस जनविरोधी, शोषणकारी और सांप्रदायिक सरकार को सत्ता से हटाने का काम करेगी। सामाजिक, आर्थिक विषमता को मिटाने के लिए संविधान में जो आरक्षण की व्यवस्था है उसे समाप्त करने का काम किया जा रहा है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है लोगों की समझ में नफरत फैल रही है। अल्पसंख्यकों का हर स्तर पर उत्पीड़न हो रहा है किसान नौजवान महिलाएं व्यापारी अधिवक्ता शिक्षक सभी सदस्य हैं।

शोषित पीड़ित वंचित समाज के सभी लोगों को समझ में सम्मान और राजनीति में भागीदारी देने के लिए समाजवादी पार्टी संकल्पित है बाबा साहब डॉक्टर साहब भीमराव अंबेडकर और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों और नेताजी मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी समाजवाद लोकतंत्र और पथनिरपेक्षता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता रखती है। पीडीए की ताकत से ही इस जन विरोधी सरकार को ध्वस्त किया जा सकता है।

PDA जनपंचायात

कार्यक्रम की अध्यक्षता पिपराइच विधान सभा अध्यक्ष संजय यादव ने किया और संचालन बेचू साहनी ने किया। इस कार्यक्रम को प्रमुख रुप से अमरेंद्र निषाद, देवेंद्र भूषण निषाद, रामजतन यादव, संजय यादव, चंचला निषाद, बेचू साहनी, संतोष यादव, डॉक्टर अरविंद निषाद, भोला भारती, झिनक अंसारी, उदयभान सिंह, रामाज्ञा मौर्य, शुभेंदु यादव, शाहजहां, कमल गौड़, राधेश्याम यादव, अमरेश निषाद, उमेश यादव, बृजेश सिंह सैंथवार,नागेंद्र सिंह सैंथवार मुन्ना, छेदी सिंह, सैयद अंसारी, वीरेंद्र यादव, डॉक्टर अरविंद निषाद, रमभु पासवान, राणा प्रताप चौहान, राम नरेश चौहान, प्रदुमन चौहान, रामसमुझ सिंह, ब्रह्म सिंह सैंथवार, कैलाश सिंह, नेबुल पासवान, रमाकांत गौड, रामदरश निषाद, राम केवल यादव, आदि ने संबोधित किया। PDA से भाजपा का अंत सुनिश्चित-काजल निषाद