विजय का संकल्प PDA गठबंधन

34
विजय का संकल्प PDA गठबंधन
विजय का संकल्प PDA गठबंधन

समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड में आज पार्टी के राज्य मुख्यालय, देहरादून तथा हल्द्वानी में समाजवादी चिंतक डॉ0 राममनोहर लोहिया की 114वीं जयंती मनाई गई। डॉ0 लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूती देने एवं समाजवादी पीडीए इंडिया गठबंधन को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं द्वारा कहा गया कि लोकतंत्र और संविधान पर खतरा है। भाजपा को हटाना है। देहरादून में राष्ट्रीय सचिव डॉ0 सत्यनारायण सचान की अध्यक्षता में आयोजित जयंती कार्यक्रम में डॉक्टर राममनोहर लोहिया के विचारों और सिद्धांतों पर चर्चा की गई। विजय का संकल्प PDA गठबंधन

डॉ0 लोहिया के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्री अतुल शर्मा, हेमा बोरा, एच.एस. कुशवाहा, बी.के शुक्ल, जेपी सक्सेना, अविरल मिश्रा, जीसी यादव, एचपी यादव, आरएस यादव, सुरेश यादव, एके यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही है। हल्द्वानी कार्यालय दो नहरिया मुखानी रोड पर डॉ0 राममनोहर लोहिया जी की जयंती हरपाल शर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। संचालन सोमपाल मौर्य ने किया। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश परिहार एडवोकेट ने कहा कि डॉक्टर राममनोहर लोहिया ने जहां स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई थी वहीं समाज और सामाजिक न्याय के लिए भी आवाज उठाई थी। बैठक में उत्तराखण्ड में पार्टी को मजबूत करने और लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में सर्वश्री झारखंडी यादव, राजकुमार यादव, दिलशाद अंसारी, मोहम्मद नबी, भगवती प्रसाद त्रिकुटी आदि ने डॉ0 लोहिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।विजय का संकल्प PDA गठबंधन