UP में नाम बदलने की सियासत

167
ग्राम चौपालों में 03 लाख 43 हजार से अधिक समस्याओं का निस्तारण
ग्राम चौपालों में 03 लाख 43 हजार से अधिक समस्याओं का निस्तारण

UP में नाम बदलने की सियासत

उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव पास आ रहे हैं नाम बदलने की सियासत तेज होती जा रही है। जहां कई जनपदों के नाम बदल दिए गए हैं वहीं अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाम बदलने के लिए प्रतापगढ़ के भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने भी प्रधानमंत्री गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुर करने की मांग की है। जिसके समर्थन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि लखनऊ का ऐतिहासिक नाम लखनपुर है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी लखनऊ के नाम बदलने का समर्थन किया है। लखनऊ का नाम लक्ष्मण पुर या लखनपुर करने की मांग पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि ऐतिहासिक रूप से लखनऊ प्रभु श्री राम के अनुज लक्ष्मण के नाम से जाना जाता रहा है

READ MORE- नहरों में पानी टेल तक पहुंचाएं-स्वतंत्र देव सिंह

उन्होंने हवाई अड्डे के सामने लक्ष्मण जी मुर्ति भी स्थापित की जाए। सुभसपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर ने भी नाम बदलने के चलते सियासी दांव चल दिया है। राजभर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गाजीपुर का नाम विश्वामित्र नगर करने की मांग की है। यही आपको अवगत कराता हूं कि इलाहाबाद का नाम बदलकर अब प्रयागराज, मुगलसराय का नाम दीनदयाल नग,र और फैजाबाद का नाम अयोध्या सरकार कर चुकी है। लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुर/लखनपुर करने की मांग पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा ऐतिहासिक रूप से लखनऊ लखनपुर के नाम से ही जाना जाता है लेकिन अब ये लखनऊ के नाम से जाना जा रहा है और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सामने लक्ष्मण जी की दिव्य प्रतिमा स्थापित होगी।

UP में नाम बदलने की सियासत