पंजाब जीत ने बता दिया आप को राष्ट्रीय विकल्प- डॉ0 संजय सिंह

130

बाबा साहब के संविधान के हिसाब से बराबरी का हक हिन्दुस्तान के हर नागरिक को मिले इस विचार पर करेंगे काम।आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में पंजाब की जीत का विजय जुलूस निकालेगी ।

आप सांसद संजय सिंह ने पत्रकारवार्ता में कहा प्रदेश के सभी गांव, कस्बों, शहरों, गली-मोहल्लों में मनेगा पंजाब की जीत का जश्न।

उत्तर प्रदेश में सभी चुनाव जीतने वाले भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस के विधायकों को हृदय से बधाई दी

पंजाब की जीत ने बता दिया कि जनता ने AAP आप को राष्ट्रीय विकल्प के रूप में चुना है- संजय सिंहपंजाब की जीत ने बता दिया कि जनता ने AAP आप को राष्ट्रीय विकल्प के रूप में चुना है- संजय सिंह

संगठन को मजबूती देने और विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए आप तैयार : संजय सिंह

लखनऊ। आप सांसद संजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के साथ प्रेसवार्ता कर कहा कि पंजाब में पार्टी की जीत का जश्न यूपी में मनाने का ऐलान किया। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी दी कि कल शनिवार 12 मार्च को आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में विजय जुलूस निकालेगी और पंजाब की जीत का जशन गांव-गांव, गली-मोहल्लों, शहरों और कस्बों में मनाएगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतने वाले सभी 403 विधायकों को दृदय से बधाई भी दी। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में मिली जीत से आम आदमी पार्टी को अब जनता ने राष्ट्रीय विकल्प के रूप में स्वीकार किया है।

संजय सिंह ने कहा कि पंजाब की जीत के साथ भगवंत मान और अरविद केजरीवाल जी ने जो संदेश दिया कि हम शहीदे आजम भगत सिंह के गांव में शपथ लेकर उनके सपनों का पूरा करने का काम करेंगे। बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के द्वारा दिये गये संविधान के हिसाब से बराबरी का हक हिन्दुस्तान के हर नागरिक को मिले इस विचारों के लिए काम करेंगे। उस सपने को पूरा करने के लिए मजबूत संगठन का निर्माण उत्तर प्रदेश में गांव-गली-मोहल्ले में हम लोग करेंगे। इस काम में आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता जुटेगा।

संजय सिंह ने कहा कि अब होने वाला क्या है इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा नई सरकार बनने जा रही है। लेकिन अगर सरकार जन आंकाक्षाओं पर, अपनी घोषणाओं पर खरी नहीं उतरेगी तो जो जिम्मेदारी जनता ने विपक्ष के रूप में हमे दी है वो हम बखूबी निभाएंगे। एक मजबूत संगठन बनाना और इस काम में कल से ही हम लोग जुट जाएंगे। दो दिन की बैठक जिला कार्यकारिणी की ओर प्रदेश की कार्यकारिणी की हम लोगों ने लखनऊ में आयोजित की है। 23 और 24 तारीख को और उसमें विस्तार से संगठन और चुनाव की समीक्षा होगी हम आगे बढ़ेंगे। पंजाब की जीत को गांव-गांव गली मोहल्लों कस्बों तक पहुंचाना है। कल तिरंगा यात्रा के नाम से विजय जुलूस उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में निकाला जाएगा। हम अपने सभी प्रत्याशियों और संगठन के पदाधिकारियों से कहना चाहते हैं भव्य जुलूस अच्छी तरह से बगैर किसी के रास्ते में अवरोध डाले हुए निकालिये। पंजाब की जीत का जश्न मनाइये।

संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ी। पहला चुनाव था हम लगभग सभी सीटों पर चुनाव लड़े। चुनाव के परिणाम जो भी हो आम आदमी पार्टी नीतियां, दिल्ली का मॉडल अरविंद केजरीवाल जी का चेहरा और पार्टी का झण्डा गांव-गांव पहुंचा। गांव-गांव में आम आदमी पार्टी की चर्चा हुई। लेकिन जब मैं चुनाव प्रचार के दौरान जा रहा था लोग आराम से बैठाते थे तारीफ करते थे और साथ ही साथ एक बाद कहते थे कि संजय सिंह जी यह पहला चुनाव है आपका इस बार पहला चुनाव है माफ करियेगा लेकिन अगली बार हम सब आपके साथ तन-मन-धन से हैं। इसका मतलब ये चुनाव दो गठबंधन के बीच में था। एक भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन दूसरा समाजवादी पार्टी का गठबंधन। और क्योंकि यह दो गठबंधन के बीच चुनाव था इसलिए बाकी राजनैतिक दलों को वोट पड़ा ही नहीं। कांग्रेस पार्टी 125 साल पुरानी पार्टी अरबो रुपये चुनाव में तय किया। हैलीकॉप्टर से प्रचार किया प्रियंका गांधी ने। ढाई प्रतिशत वोट मिला। चार बार की मुख्यमंत्री रही मायावती। उत्तर प्रदेश के चुनाव में सबसे बुरी हार हुई मात्र एक सीट मिली। 12 प्रतिशत वोट शेयर पर आ गईं। इसका साफ संकेत का दो गठबंधन को वोट पड़ रहे थे जनता ने अपना मन बना लिया था कि इन दो गठबंधन को वोट देना है। इसलिए हमारे लिये अच्छे परिणाम नहीं आए। खलीलाबाद और रुदौली में 25-25 हजार वोट मिले हैं। कुछ दूसरी सीटों पर भी हमें सात हजार आठ हजार वोट मिले हैं लेकिन इस चुनाव परिणाम से न हम निराश है न हम हताश हैं बल्कि लोगों का वो वाक्य हमें याद है। इस बार नहीं अगली बार के चुनाव में हम तन-मन-धन से आपका साथ देंगे। लोकतंत्र में जनता मालिक है।

जनता जो जनादेश दे उसको स्वीकार करना चाहिये। उत्तर प्रदेश में जिन पार्टियों के जो 403 विधायक जीते हैं उन सबको हृदय से बधाई देना चाहता हूं। उत्तर प्रदेश की तरक्की और विकास के लिए काम कीजिये। उत्तर प्रदेश के नौजवानों के लिए काम कीजिये। उत्तर प्रदेश में किसान को फसल का दाम दिलाने के लिए काम कीजिये। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और अच्छी कानून व्यवस्था के लिए काम कीजिये। आम आदमी पार्टी की ओर से हृदय से आपको शुभकामनाएं देता हूं। हमें जो भूमिका दी है जनता ने लगभग साढ़े तीन लाख मत मिले इस चुनाव में। उसको स्वीकार करते हुए हम भी अपनी भूमिका एक सशक्त विपक्ष के रूप में जैसे दो साल हमने निभाया। आगे भी पांच साल तक निभाएंगे। आने वाले जो चुनाव हैं चाहे वो नगर निगम के हो या फिर नगर पालिका के हों। लोकसभा के हों उस चुनाव के पहले अपना मजबूत संगठन खड़ा करेंगे। गांव में बूथ पर और जाकर लोगों के साथ संवाद करेंगे। ये बताने की कोशिश करेंगे कि जितनी भी रिवायती पार्टिंया हैं उत्तर प्रदेश की जो जाति धर्मके नाम पर राजनीति करती है उससे क्या हासिल हुआ और क्या हासिल होने वाला है।

पिछले दस वर्षों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बदलाव की राजनीति की शुरुआत दिल्ली से हुई उसकी चमक अब देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रहा है। दिल्ली का अरविंद केजरीवाल जी का मॉडल देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रहा है। आज देश के अन्य राज्य भी वहां रहने वाले लोग भी यह चाहते हैं कि दिल्ली जैसी शिक्षा और स्वास्थ्य का माडल हो। फ्री बिजली हो फ्री पानी हो, माताओं-बहनों के लिए बस की यात्रा फ्री हो। उसके बाद मुनाफे का बजट हो घाटे का बजट हो। यह करिशमा दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी ने करके दिखाया। आज भारत के इतिहास में चौथी पार्टी बन गई है आम आदमी पार्टी जिसने दो राज्यों में सरकार बनाने का गौरव हासिल किया है। दिल्ली में और पंजाब में। पंजाब के अंदर भगवंत मान जी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया गया। आठ साल तक एक सांसद के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की। ईमानदारी से सेवा की भ्रष्टाचार का एक तिनका भर भी आरोप उनके ऊपर नहीं लगा। ऐसे चेहरे को पंजाब की जनता ने हाथों-हाथ लिया। अरविंद केजरीवाल की गारंटी को हाथों हाथ लिया और जीत नहीं दिलाई प्रचंड जीत दिलाई। पंजाब के इतिहास में सबसे बड़ा जनादेश दिया और साथ ही साथ एक संदेश और दिया पंजाब की जनता ने देश को। अहंकार से राजनीति नहीं चलती। लूट करोगे, भ्रष्टाचार करोगे, जनता को दुखी करोगे तो वोट की ताकत से जनता आपकी जमानत जब्त कराने का काम करेगी।

सामान्य की घटना नहीं हुई पंजाब की राजनीति में। पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चन्नी साहब दो सीटों से चुनाव हार गये। एक सीट से जहां से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी की जीत हुई है वो प्रत्याशी मोबाइल रिपेयरिंग करने वाली दुकान पर कर्मचारी था। उसकी मां एक स्कूल में सफाई कर्मचारी है। उस नौजवान ने पंजाब के मुख्यमंत्री को हराने का काम किया। यह है लोकतंत्र में आम आदमी की ताकत। डॉ जीवन जौत कौर अमृतसर से चुनाव जीती है। एक साथ दो दिग्गज नेताओं को हराया उन्होंने। पंजाब की राजनीति में जिनकी तूती बोलती है नवजोत सिंह सिद्धू, विकम मजीठिया दोनों को अकेले हराने का काम किया। सुखबीर बादल चुनाव हार गये डिप्टी सीएम रहे पंजाब के।

कैप्टन अमरिंदर सिंह पांच साल मुख्यमंत्री रहे पंजाब के वो चुनाव हार गये। ये इस बात का साफ संकेत है कि आज आम आदमी पार्टी की झाडू लेकर लोग राजनीति की गंदगी को साफ करना चाहते हैं। दिल्ली का केजरीवाल मॉडल अपने राज्य में भी चाहते हैं। ये पंजाब के लोग भी चाहते हैं। पंजाब की जीत अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल की, उनके कुशल नेतृत्व की और भगवंत कौर जी के करिशमाई व्यक्तित्व की जीत है। चुनाव में पुरे उत्साह के साथ लोगों ने उनके लिए वोट किया। बादल परिवार हारा आज ऐसी ही राजनीति की आवश्यकता पूरे देश को है। इस चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय विकल्प के रूप में पूरे देश में स्वीकार की जाएगी आने वाले दिनों में। एक राष्ट्रीय विकल्प बन गई है आम आदमी पार्टी इस चुनाव के बाद। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह महासचिव दिनेश सिंह पटेल प्रदेश प्रवक्ता वैभव महेश्वरी और महेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे ।