रिश्तो की मर्यादा और संस्कार सिखाती है रामलीला-ब्लॉक प्रमुख

81
रिश्तो की मर्यादा और संस्कार सिखाती है रामलीला-ब्लॉक प्रमुख
रिश्तो की मर्यादा और संस्कार सिखाती है रामलीला-ब्लॉक प्रमुख

रिश्तो की मर्यादा और संस्कार सिखाती है रामलीला। मवई ब्लॉक के रानीमऊ गांव में आयोजित हुआ रामलीला का कार्यक्रम। ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने फीता काटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। रिश्तो की मर्यादा और संस्कार सिखाती है रामलीला-ब्लॉक प्रमुख

धर्मेंद्र यादव

अयोध्या। विकासखंड मवई अंतर्गत रानीमऊ गांव में श्री रामलीला समिति द्वारा शनिवार को राम विवाह का मंचन किया गया।रामलीला का शुभारंभ मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने फीता काटकर किया। लीला में आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा रामलीला कथा मात्र नहीं है यह रिश्तों की मर्यादा एवं संस्कार सिखाती है।ये लीला मनुष्य को जीवन जीने का तरीका गुरु पितृ आज्ञा व मर्यादा का पाठ पढ़ाती है।इन्होंने आगे कहा भगवान श्री राम ने एक सांसारिक व्यक्ति की तरह लीला रची उन्होंने संसार को संदेश दिया कि मनुष्य की मर्यादा कैसी होनी चाहिए।संकटकाल में भी मनुष्य को विचलित नहीं होना चाहिए।

बहुत सी आपदाओं संकट का सामना किया लेकिन कभी भी मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया और न ही कभी अपने पथ से विचलित ही हुए।उनका चरित्र अनुकरणीय है।इन्होंने कहा हम सभी बहुत सौभाग्यशाली है कि अयोध्या के रहने वाले है।और लगभग 500 वर्षों की कड़ी तपस्या के बाद 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की स्थापना होने जा रही है।रानीमऊ के बहुप्रसिद्ध रामलीला मंच पर राम की शिक्षा दीक्षा नारद मोह व राम विवाह का मंचन किया गया।जिसे देख गांववासी जय श्री राम जय श्री राम का उदघोष कर खुशी मनाने लगे।इस अवसर पर भाजपा अयोध्या महानगर के मंत्री आकाश मणि त्रिपाठी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील मिश्र सुरेश मिश्र सिकंदर सैनी आशीष मिश्र गुड्डू खां राजेश शर्मा जय सिंह वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। रिश्तो की मर्यादा और संस्कार सिखाती है रामलीला-ब्लॉक प्रमुख