मुठभेढ में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

123


थाना अकबरपुर पुलिस ने मुठभेढ में दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार।

कानपुर देहात – पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी अकबरपुर के कुशल दिशा निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर के नेतृत्व में थाना अकबरपुर पर दिनांक 26.02.2021 पंजीकृत मु0अ0सं0 129/2021 धारा 376ए.बी. भादवि0 व 5एम/5एन/6 पाक्सो एक्ट में अभियुक्त गुड्डू पुत्र छेदीलाल नि0 मसवान थाना कल्यानपुर जनपद कानपुर नगर के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

जिसमें आरोपी वांछित अभियुक्त की तलाश हेतु प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर मय हमराही टीम के साथ रवाना होकर रायपुर तिराहा बहद चौकी क्षेत्र रनिया आया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दुष्कर्म करने का आरोपी रायपुर रोड से गजनेर की तरफ बंजारी ताला गांव क्षेत्र में मजदूर के भेष में पैदल जा रहा है जल्दी चले तो पकडा जा सकता है।

इस पर प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर मय हमराही के मुखबिर की बतायी जगह पर एक व्यक्ति जाता हुआ दिखायी दिया कि हम लोगों ने उसे बुलंद आवाज में रूकने वा आत्मसमर्पण के लिये कहा तो उसने तमंचे से फायर कर दिया उक्त फायर वरिष्ठ उ0नि0 मंजीत दयाल के सीने में बुलेट प्रुफ जैकेट पर लगी जो रिकोचिट होकर निकल गयी व अभियुक्त लगातार फायर करता रहा।

आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा फायर किया गया तो उक्त व्यक्ति के पैर में गोली लगी और वहीं गिर पडा नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम गुड्डू उर्फ पवन गौतम पुत्र छेदीलाल गौतम नि0 प्लाट नं0 595 पंडित मन्नूलाल मिश्रा का मकान शिवनगर मसवानपुर निकट ब्रम्हदेव चौराहा थाना कल्यानपुर कानपुर नगर मूल निवासी अरापतपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ व तलाशी से 01 अदद तमंचा व जिन्दा कारतूस व खोका कारतूस बरामद हुये व पूंछताछ में बताया कि दिनांक 25.02.2021 को मालवर गांव में अपने रिस्तेदार रामचन्दर की पुत्री से खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया था गांव वालों ने देख लिया तो मै बच्ची को खेत में छोडकर भाग गया था। व घायल अभियुक्त को चौकी प्रभारी रनियां मय फोर्स के उपचार हेतु सी.एच.सी. अकबरपुर भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. गुड्डू उर्फ पवन गौतम पुत्र छेदहलाल गौतम नि0 प्लाट नं0 595 पंडित मन्नूलाल मिश्रा का मकान शिवनगर मसवानपुर निकट ब्रम्हदेव चौराहा थाना कल्यानपुर कानपुर नगर मूल निवासी अरापतपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।

बरामदगी-

  1. 01 अदद तमंचा 315 बोर
  2. 04 अदद खोका कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
प्र0नि0 तुलसीराम पाण्डेय थाना अकबरपुर का0दे0
व0उ0नि0 मंजीत दयाल थाना अकबरपुर का0दे0
उ0नि0 अनुराग पाण्डेय थाना अकबरपुर का0दे0
उ0नि0 विकल्प चतुर्वेदी थाना अकबरपुर का0दे0